इंसान के पेट में 1 kg से अधिक कील-पेंच देख डॉक्‍टर भी हैरान, 3 घंटे तक चला ऑपरेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2021, 01:52 PM IST

इंसान के शरीर में कील -पेंचें देखकर कोई भी चकरा जाए। डॉक्‍टर्स भी एक पल के लिए हैरान रह गए, जब पेट में दर्द की शिकायत पहुंचे मरीज के एक्‍स-रे से उसमें कील व पेंच होने का खुलासा हुआ।

इंसान के पेट में 1 kg से अधिक कील-पेंच देख डॉक्‍टर भी हैरान, 3 घंटे तक चला ऑपरेशन
Photo Credit: Representative Image

नई दिल्‍ली : इंसान के शरीर में अगर कील या पेंच मिल जाए तो किसी को भी हैरानी होगी। डॉक्‍टर्स के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वे एक शख्‍स के पेट में कील व पेंच देखकर हैरान रह गए। जांच से इसका खुलासा हुआ, जिसके बारे में जान डॉक्‍टर्स भी सकते में आ गए। करीब तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कील व पेंच को उस शख्‍स के पेट से निकाला गया।

यह मामला यूरोपीय देश लिथुआनिया का है, जहां एक शख्‍स को पेट में तेज दर्द के बाद बाल्टिक शहर के एक अस्‍पताल में ले जाया गया था। डॉक्‍टरों ने उसकी जांच कराई तो वे भी चकरा गए। X-ray से शख्‍स के पेट में धातु के होने का खुलासा हुआ। बाद में स्‍कैनिंग कराई गई तो पता चला कि उसके पेट में 1 किलोग्राम से भी अधिक कील व पेंच पड़े हुए हैं, जिनमें से कई 10 सेंटीमीटर तक के हैं।

तीन घंटे तक चला ऑपरेशन

'गार्जियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, शख्‍स के पेट से कील व पेंचों को निकालने के लिए करीब तीन घंटे का लंबा ऑपरेशन चला। इस दौरान X-ray कंट्रोल का भी सहारा लिया गया। डॉक्‍टर्स के मुताबिक, उन्‍होंने मरीज के पेट से सभी अप्राकृतिक चीजों को बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि उस शख्‍स ने बीते एक महीने में ही धातु की इन वस्‍तुओं को निगला था।

इस ऑपरेशन में शामिल एक डॉक्‍टर ने बाद में मामले को लेकर हैरानी जताते हुए सार्वजनिक तौर पर मीडिया को यह भी बताया कि अब तक के जीवनकाल में उन्‍होंने ऐसा केस नहीं देखा था। किसी भी इंसान के शरीर से कीलों व पेंचों को निकालने का यह उनका पहला अनुभव रहा। उन्‍होंने इंसान के पेट से ऑपरेशन कर निकाले गए कीलों व पेंच को एक ट्रे में रखकर मीडिया को दिखाया भी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!