Viral Video: 'देसी भाभी' ने साड़ी में डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा, देखकर लोग बोले- 'सपना चौधरी भी फेल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 05:55 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में डांस से गदर मचा दिया है।

Viral Video: 'देसी भाभी' ने साड़ी में डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा, देखकर लोग बोले- 'सपना चौधरी भी फेल'
Photo Credit: Instagram

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो से तो लोगों की नजरें ही नहीं हटती और यूजर्स उसे बार-बार देखते रहते हैं। कई डांस वीडियो पर तो लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इसी कड़ी में एक 'देसी भाभी' का डांस वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भाभी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सपना चौधरी से तुलना कर रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं कुछ लोगों में डांस का जुनून सवार रहता है। उन्हें जहां मौका मिलता है जमकर ठुमके लगाने लगते हैं। खासकर, जब कभी किसी पार्टी या फंक्शन में उन्हें डांस करने का मौका मिलता है तो 'गर्दा' उड़ा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं साड़ी में एक देसी भाभी किस तरह धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं। डीजे पर पंजाबी पॉप सॉन्ग 'तारे गिन-गिन' बज रहा है और भाभी जमकर डांस कर रही हैं। इस दौरान भाभी ने जिस तरह के मूव्स किए उसने लोगों के होश उड़ा दिए। डांस देखकर हो सकता है आप भी भाभी के फैन हो जाएं। देखें वीडियो...

भाभी का जबरदस्त धमाल

डांस देखकर आपके भी पैर जरूर थिरक रहे होंगे और वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'honeysingh.2013' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी कहना है कि इनके आगे तो सपना चौधरी भी फेल है। किसी का कहना है कि लगता है इनको कंरट लग गया हो। एक ने लिखा, ' दिल से निकलता है ऐसा डांस'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!