OMG: एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 04:55 PM IST

कनाडा के एक बॉस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि, उसने कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया है जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। आलम ये है कि लोग उसे दुनिया का बेस्ट बॉस बता रहे हैं।

OMG: एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गई

Ajab Gajab News: ज्यादातर लोग पीठ पीछे बॉस की बुराई करते ही नजर आते हैं। कुछ ही लोग हैं, जो अपने बॉस की तारीफ करते हैं। कुछ लोग काम के कारण बॉस की चर्चा करते हैं, तो कुछ व्यवहार के कारण उनकी बुराई करते हैं। लेकिन, एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आलम ये है कि इस बॉस की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यह मामला कनाडा का है। यहां एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। डेंटिस्ट डॉ. यूसुफ चाबन ने टीम के सभी सदस्यों के लिए लूई वीटॉन का एक-एक बैग उपहार में दिया, जिसकी कीमत £1,000 यानी एक लाख रुपए से ज्यादा है। कर्मचारियों को यह उम्मीद नहीं थी कि बॉस इस तरह का गिफ्ट दे सकते हैं। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अल्बर्टा के एडमॉन्टन में ऑक्सफोर्ड डेंटल के मालिक को एक वीडियो में सिंपल बिहैवियर के साथ फिल्माया गया था जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में डेंटिस्ट ने अपने कर्मचारियों पर खूब पैसे लुटाए, लिहाज अब डॉ. चाबन को अब तक का सबसे अच्छा बॉस करार दिया गया है।

बॉस की जमकर हो रही तारीफ

वीडियो में डॉक्टर यूसुफ को एक शॉपिंग सेंटर के आस-पास बैग्स को खरीदते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वीडियो में यह भी कहते हुए सुना गया कि बॉस ने लुई बैग के साथ कर्मचारियों को चौंका दिया। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक्स कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर बॉस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि हमारा बॉस भी ऐसा होता।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!