बच्चे को जन्म देने के लिए महिला ने 3 पुरुषों से लिए स्पर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 04:07 PM IST

Ajab Gajab News: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के लिए ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। यकीन मानिए सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बच्चे को जन्म देने के लिए महिला ने 3 पुरुषों से लिए स्पर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई बार तो ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है ऑस्ट्रेलिया से, जहां एक लेस्बियन कपल ने बच्चे को जन्म देने के लिए तीन लोगों से स्पर्म लिया। इसके बाद जो महिला ने किया उसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। हो सकता है सच्चाई जानने के बाद आपके पैरों तले की भी जमीन खिसक जाए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना सिडनी की है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान एक लेस्बियन कपल बच्चे को जन्म देना चाहता था। लिहाजा, उन्होंने फेसबुक ग्रुप के जरिए पुरुषों से स्पर्म की मांग की। उनकी मांग पर तीन पुरुष स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। कपल ने तीनों पुरुषों का स्पर्म ले लिया। हैरानी की बात ये रही कि कपल ने बिना किसी को जानकारी दिए तीनों पुरुषों के स्पर्म को एक साथ यूज कर लिए और महिला प्रेग्नेंट भी हो गई। 

चौंकाने वाला खुलासा

महिला ने खुद एक वीडियो बनाकर इस बात का खुलासा किया। जब महिला की सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान गए। इतना ही नहीं स्पर्म डोनेट करने वाले पुरुषों को भी बड़ा झटका लगा। एक डोनर का कहना है कि हमें जानकारी दिए बिना महिला ने ये काम किया ये नैतिक तौर पर सही नहीं है। अब स्पर्म डोनेट करने वालों को अंदाजा नहीं है कि बच्चा ऑस्ट्रेलियन है, चीनी है या फिर इंडियन। हालांकि, कपल का कहना है कि हम बच्चे का डीएनए टेस्ट करवा रहे हैं। वहीं, एक अन्य डोनर का कहना है कि मैं बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड था। लेकिन, सच जानकर काफी दुखी हो गया हूं। आलम ये है कि तीनों डोनर कपल पर गुस्सा कर रहे हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!