समुद्र किनारे मजे से खा रहा था शख्स, तभी चील ने किया कुछ ऐसा वीडियो देख कहेंगे- 'भाई का पोपट बन गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 02:40 PM IST

Eagle Funny Video: सोशल मीडिया पर ईगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

समुद्र किनारे मजे से खा रहा था शख्स, तभी चील ने किया कुछ ऐसा वीडियो देख कहेंगे- 'भाई का पोपट बन गया'
Photo Credit: Twitter

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, एक चील ने शख्स के साथ जो किया उसे देखकर लोग यही बोल रहे हैं, ' भाई का तो पोपट बन गया'। 

जरा सोचिए, आप कहीं शांति से बैठे हैं और मजे से कुछ खाना खा रहे हैं। अचानक कोई आए और आपका खाना लेकर नौ दो ग्यारह हो जाए, तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर सी बात है मन दुखी हो जाएगा और अंदर ही अंदार काफी गुस्सा भी आएगा। एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब वो समुद्र किनारे मजे से सैंडविच खा रहा था। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं शख्स अकेले आराम से बैठकर सैंडविच का आनंद ले रहा है। तभी एक चील बड़ी तेजी से वहां आती है और पलक झपकते ही हाथ से सैंडविच लेकर फरार हो जाती है। बेचारा शख्स देखता ही रह जाता है। देखें वीडियो...

शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई...

वीडियो (Trending Video) देखकर आपको जरूर हंसी आ रही होगी। सोच रहे होंगे शख्स के साथ तो खेल हो गया। 26 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख 40 हजार लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वहीं, 53 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। तो शख्स के साथ जो हुआ उस पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!