Shocking Video: खाने में थूकने का एक और वीडियो आया सामने, वायरल होने पर मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 01:13 PM IST

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि काकोरी में सड़क किनारे भोजनालय में एक रसोइया रोटी बनाते हुए उस पर थूक रहा था।

Shocking Video: खाने में थूकने का एक और वीडियो आया सामने, वायरल होने पर मचा हड़कंप
Photo Credit: Twitter

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का 'थूककांड' वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि खाने में थूकने का एक और चौंकाने वाला सामने आ गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर खाने में थूकने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल (Viral Video) होने पर हड़कंप मच गया है और इस मामले में पुलिस ने रसोइया समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि काकोरी में सड़क किनारे भोजनालय में एक रसोइया रोटी बनाते हुए उस पर थूक रहा था। किसी ने इस मामले को दूर से शूट किया है। लिहाजा, अब तक साफ नहीं हो सका है कि रसोइया सच में थूक रहा था या नहीं? लेकिन, पुलिस ने इस मामले में रसोइया और उसके पांच सहयोगी दानिश, हाफिज, मुख्तार, फिरोज और अनवर को गिरफ्तार कर लिया है। काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया कि रसोइया के साथ ढाबा मालिक याकूब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तो पहले वीडियो को देखें...

बेहद चौंकाने वाला है वीडियो

22 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया है। वीडियो देखकर लोग काफी गुस्से में हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। कुछ समय पहले मेरठ, गाजियाबाद और देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस तरह का मामला सामने आ चुका है। अब देखना ये है कि इस मामले में पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!