PUBG खेलते-खेलते दो अजनबी के बीच हुआ प्यार, फिर 'लव मिशन' में आया ऐसा ट्विस्ट, हिट हो गई प्रेम कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 12:05 PM IST

पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी का रहने वाला सैनूर आलम पबजी खेलने का काफी शौकीन है। पबजी खेलते-खेलते उसकी मुलाकात कर्नाटक की फ्रिजा नाम की एक लड़की से हुई। दोनों ने साथ में गेम खेलना शुरू किया। लेकिन, गेम खेलते-खेलते दोनों 'लव मिशन' पर निकल पड़े।

PUBG खेलते-खेलते दो अजनबी के बीच हुआ प्यार, फिर 'लव मिशन'  में आया ऐसा ट्विस्ट, हिट हो गई प्रेम कहानी

इस दुनिया में कब, किसको, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई प्रेम कहानियों की आज भी चर्चाएं होती हैं। वहीं, कुछ प्रेम कहानियों के बारे में जानकर लोगों को हैरानी भी होती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि, इस प्रेम कहानी की शुरुआत PUBG खेलते-खेलते हुई और फिर आया ट्विस्ट आया जिसके बारे में जानकर आप भौचक्के रह जाएंगे।  

ये तो हम सब जानते हैं कि आज कल सोशल मीडिया के जरिए कई प्रेम कहानियां कामयाब हो रही हैं। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि PUBG से किसी प्रेम कहानी को कामयाब होते देखा है? यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। दरअसल, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी का रहने वाला सैनूर आलम पबजी खेलने का काफी शौकीन है। पबजी खेलते-खेलते उसकी मुलाकात कर्नाटक की फ्रिजा नाम की एक लड़की से हुई। दोनों ने साथ में गेम खेलना शुरू किया। लेकिन, गेम खेलते-खेलते दोनों 'लव मिशन' पर निकल पड़े। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फोन नंबर शेयर किए और फिर प्रेम कहानी शुरू हो गई। 

अजब प्रेम की गजब कहानी...

दो अनजान लोगों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। एक दिन फ्रिजा ने बड़ा कदम उठाते हुए बेंगलुरु से फ्लाइट लेकर सैनूरर आलम के गांव धूपगुड़ी पहुंच गई। सैनूर ने जब दरवाजा खोला तो हैरान रह गया, क्योंकि उसके सामने फ्रिजा खड़ी थी। फ्रिजा को देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, उसे इस बात की बिल्कुल ही उम्मीद नहीं थी कि फ्रिजा वहां पहुंच सकती है। इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को सारी बातें बताई और फिर दोनों की धूम-धाम से शादी करा दी गई। अब इस प्रेम कहानी की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!