क्या टैलेंट है! देखिए किस तरह खिड़की से अंदर घुस गया शातिर चोर, वीडियो देख करेंगे 'सैल्यूट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 06:11 PM IST

Chori Funny Viral Video: आज तक आपने चोर और चोरी के कई मामले देखें होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी आपको कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस चोर को देखकर एक पल के लिए आप अपना सिर जरूर पकड़ लेंगे।

क्या टैलेंट है! देखिए किस तरह खिड़की से अंदर घुस गया शातिर चोर, वीडियो देख करेंगे 'सैल्यूट'
Photo Credit: Twitter

Chori Funny Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग सही काम और सही दिशा में इसका इस्तेमाल करते हैं। जबकि, कुछ लोग गलत कामों में भी टैलेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कहते हैं ना रास्ता कोई भी हो अगर किसी में टैलेंट है तो वह कमाल जरूर करेगा। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक चोर की प्रतिभा देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, इस चोर ने जिस अंदाज में घर के अंदर प्रवेश किया उसे देखकर कोई भी शॉक्ड रह जाएगा। 

आज तक आपने चोर और चोरी के कई मामले देखें होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी आपको कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे।  लेकिन, इस चोर को देखकर एक पल के लिए आप अपना सिर जरूर पकड़ लेंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक चोर पुलिस कस्टडी में है। हाथ हथकड़ी लगी हुई है। वहीं, सामने एक घर की खिड़की दिखाई दे रही है। पुलिस अचानक हथकड़ी खोल देती है। उसके बाद चोर खिड़की से अंदर घुसने लगता है। वीडियो देख आप अंदाज लगा सकते हैं कि आखिर किस तरह कोई उस खिड़की से घर के अंदर प्रवेश कर सकता है। लेकिन, इस शातिर ने वो काम कर दिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।    

वीडियो दिमाग की बत्ती गुल कर देगा

वीडियो देखकर जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि इंसान है या फिर रबड़। अब जो भी हो, लेकिन इस चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' यह भी कोई आसान काम नहीं है, इसमें भी काफी मेहनत लगती है।' एक ने लिखा, ' न्यायधीश जी को शंका है इतने छोटे रोशनदान से कैसे कोई घुस सकता है'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!