Shocking: कार ने ट्रैक्टर में मारी ऐसी टक्कर, एक्सीडेंट का वीडियो देख निकल जाएगी चीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 07:57 PM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद जो हुआ उसे देख लोगों के पसीने छूट गए।

Shocking: कार ने ट्रैक्टर में मारी ऐसी टक्कर, एक्सीडेंट का वीडियो देख निकल जाएगी चीख
Photo Credit: Instagram

Accident Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्सीडेंट के भी कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की चीख निकल जाती है। एक्सीडेंट का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसे देखकर आप एक ही बात कहेंगे, 'ओ माय गॉड'। क्योंकि, एक कार ने जिस तरह से ट्रैक्टर में टक्कर मारी और जो परिणाम हुआ उसे देख हर कोई दंग रह गया। 

एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी 'सावधानी हटी दुर्घटना घटी' इस वीडियो को देखकर आपको यही लगेगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कच्ची सड़क से पक्की सड़क पर आ रहा है। पीछे ट्रॉली में सामान के साथ-साथ कुछ लोग भी बैठे हैं। चालक बिना दाएं-बाएं देखे पक्की सड़क पर आ जाता है। जबकि, दूसरी से एक कार आ रही होती है। कार ड्राइवर ट्रैक्टर को देखकर भी नहीं रुकता है और स्पीड में आगे बढ़ता है। फिर जो होता है वो आप खुद वीडियो में देख लें...

कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट जाता है और ड्राइवर नीचे पहुंच जाता है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। इस हादसे के बाद लोग वहां से फरार हो जाते हैं। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो जाता है और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'oddly_satisfyiinngg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 85 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको कैसा लगा ये वीडियो कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!