Optical Illusion: इस तस्वीर में कितने जानवर? ढूंढते-ढूंढते लोग परेशान लेकिन नहीं मिला सही जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 10:07 AM IST

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। क्योंकि, लोगों से तस्वीर में आठ जानवर को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है।

Optical Illusion: इस तस्वीर में कितने जानवर? ढूंढते-ढूंढते लोग परेशान लेकिन नहीं मिला सही जवाब

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें दिल जीतने वाली होती हैं, जबकि कुछ को देखकर लोगों को सुकून मिलता है। वहीं, कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोग धोखा खा जाते हैं। बार-बार देखने के बाद तस्वीर की सच्चाई समझ में नहीं आती है। क्योंकि, जो चीजें तस्वीर में होती है वो आसानी से दिखाई नहीं देती है। एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस तस्वीर में लोगों से जानवरों को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। ज्यादातर लोग सही जवाब में ढूंढने में फेल हो गए। 

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें (Viral Photo) आज कल सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही हैं। ये तस्वीरें आंखों को धोखा देने वाली होती है। इस तस्वीर में पेड़ की कई टहनियां नजर आ रही हैं। लेकिन, इस तस्वीर में आठ जानवर भी छिपे हैं, जिसे लोगों को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। कुछ लोग इस तस्वीर में तीन जानवर को ढूंढ पा रहे हैं। लेकिन, आठ जानवर को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। बड़े-बड़े जीनियस भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। तो आप भी अपनी नजरों को दौड़ाएं और तस्वीर में छिपे आठ जानवरों को ढूंढ कर बताएं।

तस्वीर ने किया लोगों को हैरान

तस्वीर में आपको कितने जानवर दिखे? हो सकता है कुछ लोगों को आठ जानवर दिख भी गए हों, जबकि कुछ लोग अब भी माथापच्ची कर रहे होंगे। अगर अब तक आप कन्प्यूज हैं तो हम आपको बताते हैं कहां-कहां जानवर छिपे हैं। तीन जानवर बाईं तरफ हैं, जबकि तीन दाईं तरफ हैं। वहीं, दो जानवर बीच में हैं। दरअसल, पेड़ों की शाखाएं आपस में जुड़ी हुई हैं, जो जानवरों के आकार में हैं। अब तक आपका कन्फ्यूजन दूर हो गया है। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ इस तस्वीर को शेयर करें और उन्हें इस तस्वीर में आठ जानवर ढूंढने का चैलेंज दें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!