Video: दुल्हन ने जयमाला के बाद उठाई बंदूक और करने लगी फायरिंग, दबंगई देखकर हैरान रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 11:33 AM IST

वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन जयमाला के बाद खुले मैदान में आती है और फिर हाथ में पिस्टल लेकर जबरदस्त फायरिंग करने लग जाती है। यह वीडियो वायरल हो गया है।

Video: दुल्हन ने जयमाला के बाद उठाई बंदूक और करने लगी फायरिंग, दबंगई देखकर हैरान रह गए लोग

 Bride Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखे होंगे, कहीं दुल्हन की ग्रैंड एंट्री होती है तो कहीं पर जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल होता रहा है। लेकिन यहां जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, ऐसे वीडियो की आपने शायद ही कल्पना की होगी। यह वीडियो ऐसी दुल्हन का है जो अपनी शादी के दिन जयमाला के बाद खुले मैदान में जबरदस्त तरीके से फायरिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दुल्हन जिसके गले में जयमाला डली है वह पहले खुले मैदान में आती है और फिर पिस्टल को हवा में लहराते हुए फायरिंग करने लगती हैं। इस दौरान उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है बल्कि वह बेहद खुश नजर आ रही है। एक पल के लिए वहां मौजूद लोग भी दुल्हन का ये अवतार देखकर हैरान रह जाते हैं। दुल्हन की इस दबंगई की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया यानि इंस्टाग्राम पर दीपेश नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है जिसे अभी तक हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को 67 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जल्द ही इसका लाइसेंस भी निरस्त होगा।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हजबैंड के लिए सीधी चेतावनी है कि मुझसे पंगा मत लेना।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!