एक शख्स को शादी के दिन अपनी बहन से ऐसा वीडियो मिला कि देखते ही उसके होश उड़ गए। इसके बाद शख्स ने मंगेतर से शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल शख्स ने शादी को लेकर कई सपने देखे थे और अपने मंगेतर से बेहद प्यार करने वाले शख्स ने जब वीडियो देखा तो हैरान रह गया। उसे एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ कि ये उसकी भावी पत्नी का वीडियो हो सकता है।
अश्लील हरकत कर रही थी दुल्हन
दरअसल दूल्हे के फोन पर किसी ने उसकी मंगतेर की वह वीडियो भेज दी जिसमें वह दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी कर रही है। वीडियो में मंगेतर बेहद आपत्तिजनक स्थिति में थी और अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रही थी। दूल्हे ने वीडियो देखा तो उसके पैरों तले जमीन सी खिसक गई और तुरंत ऐलान कर दिया कि वह यह शादी नहीं कर सकता। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता कि लोगों को पता चल गया कि इसके पीछे की वजह कोई वीडियो है।
दुल्हन की बहन ने भेजा था वीडियो
ट्विटर एक महिला ने लिखा: "शख्स ने अपनी मंगेतर को अपनी शादी के दिन बेवकूफ बना दिया।उसे एक वीडियो भेजा गया था' दरअसल यह वीडियो दूल्हे को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बहन यानि मंगेतर की बहन ने भेजा था। एक गेस्ट ने बाद में खुलासा किया कि बहन ने जानबूझकर वीडियो को "बदला" के रूप में भेजा था, क्योंकि उसे शादी में ब्राइड्समेड का दर्जा नहीं दिया गया था।
सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'नहीं, उसकी बहन ने सही काम किया। वह सिर्फ ईमानदारी रख सकती थी और नहीं चाहती थी कि दूल्हे को बाद में यह जानकर दुख पहुंचे कि उसकी मंगेतर इसके लायक नहीं है।'

