Viral: जयमाला के दौरान पहुंचा दुल्हन का प्रेमी, सबके सामने मचाया ऐसा धमाल, वीडियो देख उछल जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 04:12 PM IST

Bride Groom Viral Video: हर शादी में कुछ ना कुछ अलग जरूर देखने को मिल जाता है। लेकिन, कई बार बीच शादी में कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है।

Viral: जयमाला के दौरान पहुंचा दुल्हन का प्रेमी, सबके सामने मचाया ऐसा धमाल, वीडियो देख उछल जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन हजारों-लाखों वीडियो (Video) शेयर होते हैं। इनमें शादियों के वीडियोज भी शामिल होते हैं। शादियों के कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग बिना हंसे नहीं रह सकते। जबकि, कुछ हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियो पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल (Wedding Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। आलम ये है कि लोगों यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं कि शादियों में कई तरह से माहौल बनते हैं। खासकर, आज कल तो दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) खुद माहौल बनाने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे उनकी शादी बेहद खास और सबसे अलग हो। वहीं, कई बार दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में जो आप देखेंगे उसे देखकर हो सकता है कहीं एक पल के लिए आप भी उछल ना पड़ें। क्योंकि, इस वीडियो में जयमाला के दौरान अचानक दुल्हन का प्रेमी आ धमकता है। इसके बाद जिस तरह से वो बवाल मचाता है बेचारा दूल्हा देखता ही रह जाता है। आप देख सकते हैं किस तरह प्रेमी दुल्हन से कहता है कि वो उससे प्यार करता है। दुल्हन को जमाने से डरने के लिए नहीं कहता है। लेकिन, दुल्हन जो जवाब देती है उसे सुनकर तो आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

झटका देने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आपको भी '440 वोल्ट' का झटका लगा होगा? सोच रहे होंगे कि कैसे-कैसे लोग इस दुनिया में हैं? बहरहाल, मामला जो भी हो लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ लोग प्रेमी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग दुल्हन भी भड़क रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'sakhtlogg' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!