शादी में आए गेस्ट ने खा लिया एक्स्ट्रा केक, कपल ने मांग लिए इतने रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2021, 09:21 AM IST

एक कपल ने बेहद हैरान और चौंकाने वाला काम किया है। उसने अपनी शाद में आए एक गेस्ट से पैसे मांग लिए। बात सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने केक का एक्स्ट्रा पीस ले लिया था।

शादी में आए गेस्ट ने खा लिया एक्स्ट्रा केक, कपल ने मांग लिए इतने रुपए

नई दिल्ली: दूल्हा-दुल्हन अक्सर न सिर्फ अपनी परफेक्ट वेडिंग ड्रेस को लेकर बल्कि बजट को लेकर भी चिंतित रहते हैं और कभी-कभी वे खर्चों में कटौती करने के लिए नए-नए तरीके आजमाते हैं। ऐसी ही एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां एक दुल्हन ने अपने एक गेस्ट से केक का एक्स्ट्रा पीस लेने के लिए अतिरिक्त पैसे देने की मांग की।

ब्रिटेन का ये मामला हैरान और चौंकाने वाला है, लेकिन यह सच है क्योंकि अतिथि ने रेडिट पर यह खुलासा किया और बताया कि कैसे उसे अतिरिक्त पैसे देने के लिए कहा गया था क्योंकि उसने रिसेप्शन में केक का एक अतिरिक्त टुकड़ा खाया था।

शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन ने मैसेज के जरिए पैसे की मांग की थी। कपल ने गेस्ट को सीसीटीवी फुटेज में उनकी शादी में केक का एक्स्ट्रा पीस लेते हुए देखा था। गेस्ट को सीसीटीवी फुटेज भेजने के बाद दुल्हन ने लिखा कि हम सीसीटीवी देख रहे थे और देखा कि आपने पास के केक के दो पीस लिए थे। हमने घोषणा की थी कि प्रत्येक अतिथि को प्रति टुकड़ा भुगतान करना होगा और देखा कि आपने केवल एक का भुगतान किया है। क्या आप कृपया £3.66 (करीब 367 रुपए) को जल्द से जल्द भेज सकते हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!