मेमने ने मस्त अंदाज में की गधे की सवारी, लोगों को आई 'मजनू भाई' की याद, दिन बना देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 03:23 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक गधे और मेमने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो देखकर यूजर्स को मजनू भाई की भी याद आ रही है।

मेमने ने मस्त अंदाज में की गधे की सवारी, लोगों को आई 'मजनू भाई' की याद, दिन बना देगा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर कब, कौन सा वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक गधे और मेमने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखखर यूजर्स ना केवल जमकर चटकारे ले रहे हैं। बल्कि, लोगों को वेलकम मूवी के मजनू भाई की भी याद आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी। 

आप सबने वेलकम मूवी तो जरूर देखी होगी। उसमें अनिल कपूर ने मजनू भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में मजनू भाई पेंटिंग्स बनाते हैं। उनकी एक पेंटिंग जिसमें गधा घोड़े की सवारी करता है को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गधे और मेमना दोनों खुले मैदान में आराम फरमा रहे होते हैं। तभी मेमना गधे की सवारी करना चाहता है। मेमना पहले एक काउंट पर जा खड़ा होता है और कुछ ही पल में छलांग लगाकर गधे की पीठ के ऊपर जा पहुंच जाता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें... 

जब मेमने ने की गधे की सवारी...

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या संयोग है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और चटकारे लेते हुए यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!