आसमान में सेक्स और साजिश, एयर होस्टेस ने किए प्राइवेट जेट में अरबपतियों की अय्याशियों पर कई खुलासे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2021, 09:50 AM IST

सास्किया स्‍वान (बदला नाम) ने बताया कि उन्हें प्राइवेट जेट में नौकरी ज्वॉइन करने के दौरान आठ गुप्त समझौते पर दस्तखत करने पड़े थे। सास्किया ने प्राइवेट जेट को अय्याशी का अड्डा बताया।

आसमान में सेक्स और साजिश, एयर होस्टेस ने किए प्राइवेट जेट में अरबपतियों की अय्याशियों पर कई खुलासे

नई दिल्ली: दुनियाभर में विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां अक्सर अपने लिए निजी विमान (Private Jets) रखती हैं और जरूरत पड़ने पर इनका ही इस्तेमाल करती हैं। प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल करने वालों में उद्योगपतियों से लेकर, नेता, फिल्मी सितारे, खेल जगत की हस्तियां तथा अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हैं। हवा में उड़ने वाले इन बेशकीमती जेट्स में जो सुविधाएं मिलती हैं वो किसी पांच सितारा होटलों से कम नहीं होती है। लेकिन इन जेट्स के पीछे की दुनिया में क्या होता है इसे उजागर किया है यहां काम कर चुकी एक एयर होस्टेस ने जिसे पढ़कर आप ही हैरान रह जाएंगे।

किताब में उजागर की सच्चाई

 एक निजी जेट की एयर होस्टेस सास्किया स्वान ने लक्जरी जेट की दुनिया की घिनौनी गतिविधियों से पर्दा उठाते हुए कहा कि यहां कर्मचारियों को मालिकों के साथ सोने के लिए रखा जाता है। अनुभवी फ्लाइट अटेंडेंट सास्किया स्वान ने इस संबंध में एक किताब 'एबव एंड बियॉन्ड: सीक्रेट्स ऑफ ए प्राइवेट फ्लाइट अटेंडेंट'  में निजी जेट्स के अरबपतियों की ऐसी सच्चाई बयां की है जिसे शायद ही कोई जानता हो।

शानदार लाइफस्टाइल

सास्किया ने बताया कि कैसे अरबपतियों की चमकदार दुनिया ने उन्हें अंधेरे के एक ऐसे गर्त में धकेल दिया था जहां से वह चाहकर भी बाहर नहीं निकल सकती थी।  यहां एयर होस्टेस के पास लग्जरी ब्रांड के कपड़े, घड़ी और अन्य सामान मौजूद रहते थे। सास्किया ने बताया कि वह पहले एक एयरलाइंस में थी जहां उसे कम पैसे मिलते थे लेकिन बाद में उसे प्राइवेट जेट में नौकरी मिली और अच्छा वेतन भी। करीब 40 साल रुपये वार्षिक वेतन एक शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल पाकर वह बेहद खुश थी।  नियमित रूप से पांच सितारा होटलों में रहने और डिजाइनर पोशाक पहनने को मिलता था।

अय्याशियों का अड्डा

सास्किया को नौकरी ज्वॉइन करने से पहले आठ गोपनीय समझौतों पर हस्ताक्षर करने पड़े थे। सास्कियां बताती हैं कि वह अक्सर अपने बॉस के साथ ट्रैवल करती थी तो कई बाद बच्चे भी होते थे। एक वाकये का जिक्र करते हुए वह बताती हैं कि एक बार इस्तानबुल से अमेरिका जाने के दौरान जब उनकी पत्नी ने अपने पति को अलविदा कहा था तब इस अरबपति की गर्लफ्रेंड इस प्राइवेट जेट में चढ़ गई थी। इतना ही नहीं सास्किया को अपने मालिक के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने पड़े थे क्योंकि वह उन समझौतों में बंधी थी जिन पर उसने नौकरी ज्वॉइन करने से पहले साइन किए थे और ऐसा सालों तक होता रहा।

सऊदी प्रिंस की सच्चाई
सास्किया ने तीन साल पहले एक सऊदी प्रिंस के लिए काम करना शुरू किया। वह बताती हैं कि जब भी प्रिसेंस जेट में आती थी तो उन्हें बेड पर सफेद गुलाब के फूल चाहिए होते थे। वहीं जब उनकी पत्नी के अलावा कोई और महिला बेड पर आती थी तो प्रिंस को गुलाब के लाल फूल बेड पर चाहिए होते थे। सास्किया ने एक बार प्रिंस को किसी और महिला के साथ सेक्स करते हुए भी देखा था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!