हैरान करता है ये मामला, इस देश में 3 लिंगों के साथ जन्मा बच्चा, डॉक्टरों ने कहा- दुर्लभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2021, 06:18 PM IST

इराक से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने 3 लिंग के साथ जन्म लिया। चिकित्सा इतिहास में इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।

हैरान करता है ये मामला, इस देश में 3 लिंगों के साथ जन्मा बच्चा, डॉक्टरों ने कहा- दुर्लभ

नई दिल्ली: इराक में एक बच्चे का जन्म तीन लिंगों के साथ हुआ है। चिकित्सा इतिहास में ये पहली बार हुआ है। ये मामला इराक के डुहोक क्षेत्र का है। तीन महीने के बच्चे को उसके माता-पिता द्वारा अस्पताल लाया गया क्योंकि उसे अंडकोश में सूजन थी। जब डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि उसके दो और लिंग उभर रहे हैं। एक उसके प्राइमरी लिंग की जड़ के पास से निकल रहा था, जबकि दूसरा अंडकोश के नीचे था।

डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ मामला बताया क्योंकि बच्चा गर्भ में किसी भी हानिकारक दवा के संपर्क में नहीं था और साथ ही उसके परिवार के इतिहास में आनुवांशिक विसंगति भी नहीं थी। 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस ने इस दुर्लभ घटना के बारे में छापा है। पेपर शाकिर सलीम जाबली और आयद अहमद मोहम्मद द्वारा लिखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है, 'त्रिपालिया (तीन लिंग) अब तक एक अपरिवर्तित स्थिति है। यह प्रत्येक 5-6 मिलियन जीवित लोगों में से एक को प्रभावित करता है। तीन लिंग का ये पहला मामला है।'

हालांकि, बाद में यह देखा गया कि अतिरिक्त लिंगों में मूत्रमार्ग नहीं था, इसलिए उन्हें सर्जरी द्वारा हटाया जाना था। इस तरह का ये पहला मामला माना जा रहा है क्योंकि ये दस्तावेज में है। डेली मेल के अनुसार, 2015 में इसी तरह का मामला सामने आया था, जब भारत में एक लड़के के तीन लिंग थे। चूंकि यह मेडिकल जर्नल में दर्ज नहीं था, इसलिए उसे पहले मामले के रूप में नहीं देखा गया था।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!