दादी ने टिकट बेचने वाले कैशियर के साथ शेयर किया लॉटरी प्राइज, लोगों को खूब पसंद आ रहा Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2022, 01:31 PM IST

86 साल की एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 300 डॉलर लॉटरी के प्राइज को कैशियर के साथ शेयर करती हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर लोग दादी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दादी ने टिकट बेचने वाले कैशियर के साथ शेयर किया लॉटरी प्राइज, लोगों को खूब पसंद आ रहा Viral Video

इंटरनेट पर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो चेहरे पर हंसी लाने का काम करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो आया है जो मूड अच्छा कर सकता है। दरअसल, 86 साल की बुजुर्ग महिला उस स्टोर के कैशियर के साथ लॉटरी की कीमत शेयर करती है, जिसने उसे टिकट बेचा था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया और फिर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। 

वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, स्टोर कैशियर ने इस हफ्ते की शुरुआत में मैरियन फॉरेस्ट नाम की महिला को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। मैरियन ने टिकट खरीदा और यह भी कहा कि अगर वह 500,000 डॉलर जीतती हैं, तो वह कैशियर की देखभाल करेगी। हालांकि, बुजुर्ग महिला ने 300 डॉलर जीते और कैशियर से किए गए वादे को पूरा किया।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गुब्बारे और एक लिफाफा लेकर स्टोर में प्रवेश करती है जिसमें उसकी जीत हुई आधी राशि होती है। वह लिफाफे को स्टोर के कैशियर को दे देती है। कैशियर इससे काफी अभिभूत होता और मैरियन को गले लगा लेता है, जबकि वहां मौजूद अन्य लोगों को ताली बजाते हुए देखा जा सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!