61 साल की दादी 33 साल के शख्स को दे बैठी दिल, अब दोनों ने उठाया इतना बड़ा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 12:42 PM IST

61 साल की शेरिल मेकग्रेगर दादी बन चुकी हैं। उनका 17 साल का पोता है। लेकिन, उन्हें साल 2012 में 23 साल के लड़के कोरान से प्यार हो गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के बीच इस तरह प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

61 साल की दादी 33 साल के शख्स को दे बैठी दिल, अब दोनों ने उठाया इतना बड़ा कदम

प्यार ना धर्म देखता है, ना ही जाति, ना उम्र, प्यार तो बस प्यार देखता है। तभी तो कब, कहां, किसे और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई प्रेम कहानियां हमेशा के लिए अमर हो जाती है, जिसकी चर्चाएं करते लोग नहीं थकते। वहीं, कुछ प्रेम कहानियों के बारे में जानकर लोगों को काफी हैरानी भी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, 61 साल की एक दादी 33 साल के शख्स को दिल दे बैठी। इतना ही नहीं दोनों ने शादी भी रचा ली। अब लोग दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला...

'डेली स्टार' के मुताबिक,  61 साल की शेरिल मेकग्रेगर दादी बन चुकी हैं। उनका 17 साल का पोता है। लेकिन, उन्हें साल 2012 में 23 साल के लड़के कोरान से प्यार हो गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के बीच इस तरह प्यार परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने शादी भी रचा ली। कोरान इस समय 33 साल के हो चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पहली बार शेरिल कोरन से मिले तो वो 15 साल के थे और रेस्टोरेंट में काम करते थे। अब शादी करके दोनों काफी खुश हैं।  

सोशल मीडिया पर लोग जमकर ले रहे मजे

हालांकि, सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़के को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने दादी की उम्र की महिला से प्यार किया। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर कोरान का कहना है कि लोग हमारे बारे में क्या कहते हैं मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम दोनों काफी खुश हैं और साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। अगर हम खुश हैं तो किसी और समस्या नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, इस लव स्टोरी की काफी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!