सोशल मीडिया (Social Media) पर 'बचपन का प्यार भूल जाना नहीं' गाना गा कर धूम मचाने वाले सहदेव दिर्दो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर्स से लेकर हॉस्पिटल स्टाफ तक को वो धन्यवाद कर रहे हैं। क्योंकि, कुछ दिन पहले सहदेव सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। कई दिनों तक वह हॉस्पिटल में भर्ती रहे। लोगों ने उनके लिए दुआएं मांगी और एक बार फिर सहदेव स्वस्थ होकर हमारे बीच लौट आए हैं।
ठीक होने के बाद एक बार फिर सहदेव सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो (Viral Video) में उन्होंने नया गाना गाया है। जबकि, एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि शब्द काफी नहीं होंगे। प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद। सहदेव ने आगे कहा कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। आलम ये है कि लोग उनके वीडियो को एक बार फिर जमकर शेयर कर रहे हैं।
सहदेव का नया वीडियो आया सामने
वायरल वीडियो में आप देखा किस तरह सहदेव सभी का धन्यवाद कर रहे हैं। IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्सिडेंट में घायल हमारा नन्हा स्टार, #सहदेव अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। वीडियो सन्देश में उसने सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।' हालांकि, गाने के वीडियो को इस बार ज्यादा लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि हर बार नहीं चलेगा। कुछ का कहना है कि अब कुछ नया ट्राय करो।

