OMG: यहां धरती के अंदर दफन था 1200 साल पुराना महल, सच्चाई जान लोगों के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 01:32 PM IST

Ajab Gajab News: इजरायल में खोजकर्ताओं को जमीन के अंदर एक महल मिला है, जो 1200 साल पुराना है। महल को देखकर लोग दंग रह गए।

OMG: यहां धरती के अंदर दफन था 1200 साल पुराना महल, सच्चाई जान लोगों के उड़े होश
Photo Credit: AFP

Ajab Gajab News: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां समय-समय पर ऐसी-ऐसी चीजें मिलती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरान होती है। कई बार तो सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला सच सामने आया है इजरायल से, जहां जमीन के अंदर 1200 साल पुराना महल दफन था। जब इस राज से पर्दा उठा और लोगों ने चीजें देखी तो सबके होश उड़ गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, इजरायल के राहत शहर में खोजकर्ताओं को धरती के अंदर एक पुराना महल मिला है, जो करीब 1200 साल पुराना है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शहर में पहली बार इस तरह का कोई महल मिला है। दावा किया जा रहा है कि महल 8वीं या फिर 9वीं शताब्दी का होगा। दिखने में यह महल किसी अमीर मुस्लिम परिवार का लग रहा है। महल के बीचोबीच एक आंगन है, जिसके चारो तरफ कमरे बने हुए हैं। एक दालान भी मार्बल से बनाया गया है। दीवरें दिखने में काफी खूबसूरत है। इतना ही नहीं खोचकर्ताओं के यहां कुछ बर्तन भी मिले हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी अमीर मुस्लिम परिवार का होगा। 

महल के अंदर चौंकाने वाली चीज

इसके अलावा पुरातत्व विभाग को पत्थर से निर्माण किया गया एक खुफिया कमरा भी मिला है। जानकारों का मानना है कि यहां सामान को स्टोर किया जाता होगा। पानी ठंडा करने के लिए सिस्टर्न भी बने हुए हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि महल देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी छोटे हिस्से के राजा का यह होगा। क्योंकि, इस इलाके में इससे पहले इस तरह का कोई महल नहीं मिला है। फिलहाल, इस महल पर शोध जारी है और जल्द ही और सच्चाई सामने आएगी। लेकिन, इस खोज ने लोगों को हैरान कर दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!