Viral Video: सांप की तरह लेट-लेटकर वीडियो बनाता रहा लड़का, अंदाज पर दिल हार बैठे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 11:47 AM IST

Funny Video: एक छोटे से बच्चे ने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है। जिस अंदाज में वो रिकॉर्डिंग कर रहा है उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब उसका वीडियो वायरल हो गया है।

Viral Video: सांप की तरह लेट-लेटकर वीडियो बनाता रहा लड़का, अंदाज पर दिल हार बैठे लोग
Photo Credit: Twitter

Boy Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी होती है और उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं बार-बार इस वीडियो (Trending Video) को देखने का मन करेगा। 

आजकल हर कोई कुछ अलग और अनोखा करना चाहता है। फेमस होने के लिए कई बार लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के का अंदाज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कोई कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, एक लड़का अतरंगी अंदाज में मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा है। जिस अंदाज में वो रिकॉर्डिंग कर रहा है उससे लग रहा है कि अपने काम पर उसने पूरा फोकस कर रखा है। बड़ी बात ये है कि कभी उछलते हुए तो कभी लोट-लोटकर अलग-अलग एंगल से वो वीडियो को रिकॉर्ड करते नजर आ रहा है। देखें वीडियो...

बच्चे ने माहौल बना दिया

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। इतना ही नहीं लड़के का अंदाज आपका भरपूर मनोरंजन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अद्भुत कैमरामैन'। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, 12 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो धांसू कैमरामैन निकला। जबकि, कुछ का कहना है कि क्या टैलेंट है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!