यात्रा

Goa छोड़ बनारस की ओर Gen-Z! युवा पीढ़ी में बढ़ा स्पिरिचुअल ट्रैवल का क्रेज

Spiritual Travel Trend In India : युवाओं को आपने अक्सर बीच पार्टी और पहाड़ों की ट्रिप प्लान करते हुए जरूर सुना होगा। लेकिन हम आपको कहें कि आज ऐसा नहीं है, तो आपको कैसा लगेगा। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के युवा के बीच स्पिरिचुअल ट्रैवल का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

top pilgrimage spots for youth

Spiritual Travel Trend In India : आज नई पीढ़ी को देखकर अक्सर यह कहा जाता है कि उन्हें सिर्फ एडवेंचर, पार्टी और लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद है। हालांकि ये बात काफी हद तक ठीक भी है, क्योंकि युवाओं के बीच केवल बीच पार्टी और हिल स्टेशनों की बातें ही ज्यादा सुनने को मिलती थीं। लेकिन बीते कुछ सालों में एक दिलचस्प बदलाव भारतीय युवाओं के बीच देखने को मिल रहा है। अब युवा सिर्फ गोवा के बीच या हिमाचल के पहाड़ों की ओर नहीं भाग रहे, बल्कि भारत के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अगर नजर डालें तो वाराणसी, ऋषिकेश, पुष्कर, उज्जैन या वैष्णो देवी जैसे स्थानों पर युवाओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। धार्मिक टूरिज्म का यह ट्रेंड न केवल मिलेनियल्स बल्कि Gen-Z के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

सोशल मीडिया का कमाल

Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद धार्मिक स्थलों की नई झलकियां ने युवाओं के मन में भी जिज्ञासा बढ़ाई है। काशी के घाटों पर आरती, ऋषिकेश के गंगा किनारे ध्यान सत्र या पुष्कर की रंगीन गलियों में कैमरे के सामने ‘स्पिरिचुअल वाइब्स’ करना अब ट्रेंड बन चुका है। इन जगहों पर कैफे कल्चर, योग सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आधुनिक मेल युवाओं को खूब भा रहा है।

आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता रुझान

इसके अलावा कोविड महामारी के बाद लोगों ने अपना सोचने का तरीका भी बदला है। अब यात्रा का मतलब केवल घूमना-फिरना या फोटो खिंचवाना तक सीमित नहीं, बल्कि युवा यात्रा से मन की शांति, आत्म-संतुलन और आत्म-खोज के रास्ते भी तलाश रहा है। यही कारण है कि आधुनिक युवा आज धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता बल्कि आध्यात्मिक सुकून भी मिलता है।

युवाओं के पसंदीदा धार्मिक स्पॉट

  • वाराणसी (काशी)
काशी में होने वाली गंगा आरती का अनुभव एक दिव्य अनुभूति होता है। यहां की गंगा आरती और प्राचीन गलियों का आध्यात्मिक माहौल युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ता है।
  • ऋषिकेश
ऋषिकेश केवल घूमने-फिरने की जगह नहीं है, बल्कि यह शहर योग, रिवर राफ्टिंग और ध्यान के संगम से अब ‘माइंडफुल ट्रैवल’ का नया केंद्र बन गया है। योग नगरी के नाम से फेमस ये शहर युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है।
  • पुष्कर
राजस्थान का पुष्कर भी युवाओं के बीच काफी फेमस होता जा रहा है। पुष्कर झील के किनारे कैफे और ट्रेंडी होस्टल्स के साथ यह जगह बैकपैकर्स और Gen-Z यात्रियों के लिए परफेक्ट है।
  • उज्जैन
बाबा महाकाल का शहर युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उज्जैन महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद यह भव्य रूप युवा यात्रियों के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ है। इसे एक हॉटस्पॉट बना दिया है।
  • वैष्णो देवी और केदारनाथ
पहाड़ों की ट्रेकिंग और धार्मिक आस्था का मिश्रण आपको वैष्णो देवी और केदारनाथ की यात्रा में देखने को मिलता है। जो इन दोनों ही यात्राओं को और भी खास बना देता है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article