Within 100 Kms Panvel: महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित शहर पनवेल टूरिस्ट की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। मुंबई से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। पनवेल घूमने के लिए आदर्श स्थान है ऐसे में अगर आप पनवेल घूमने गए हों तो इसके बेहद पास एक ऐसी प्राचीन जगह है जहां टाइम निकालकर आपको जरूर जाना चाहिए। भारत में कई प्राचीन और अनोखे किले मौजूद हैं लेकिन, आज हम आपको जिस किले के बारे में बताने जा रहे हैं वहां का इतिहास अपने आम में समृद्ध और अनूठा है।
हम बात कर रहे हैं कलावंतिन दुर्ग की जिसे प्रबलगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। 2300 फीट ऊंची खड़ी पहाड़ी पर बना ये किला महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच में स्थित है। पनवेल से इसकी दूरी तकरीबन 17 किलोमीटर है सड़क मार्ग से NH 48 होते हुए आप 1 घंटे से भी कम का ट्रैवल करके यहां पहुंच सकते हैं।
कलावंतिन दुर्ग खूबसूरत होने के साथ ही बेहद खतरनाक भी है वहीं इसका इतिहास भी काफी प्राचीन है। इस किले को पहले मुरंजन किले के नाम से जाना जाता है। लेकिन, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज में इसका नाम बदलकर रानी कलावंती के नाम पर रख दिया तबसे इसे कलावंतिन दुर्ग कहकर पुकारा जाता है।
इस किले की चढ़ाई खड़ी है बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते शाम होते ही मीलों दूर तक यहां सन्नाटा फैल जाता है। सीढ़ियों पर कोई रस्सी या फिर रेलिंग नहीं है। चट्टानों को काटकर इस किले पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। कलावंतिन दुर्ग अगर आप ट्रैवल करने जाएंगे तो यहां से आपको चंदेरी, माथेरान, करनाल और इर्शल किले नजर आ जाएंगे। बारिश के दौरान यहां चढ़ाई बेहद खतरनाक होती है ऐसे में अक्टूबर से मई के बीच आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
