यात्रा

आखिर क्यों सबको इतना भाता है गोवा, हर किसी को खींचता है अपनी ओर

Goa Tourism: चाहे आप बीच पर आराम करना चाहते हों या फिर पार्टी का मजा लेना चाहते हों- गोवा सब कुछ देता है। ना केवल भारतीय पर्यटक बल्कि विदेशी पर्यटक भी गोवा की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। आज हम जानेंगे कि ऐसी क्या बात हो जो गोवा लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है।

Image

आखिर क्यों सबको इतना भाता है गोवा

Goa Travel Guide: घूमने का शौक हो या ना हो, बच्चे हों या बड़े-गोवा हर ट्रैवल लवर की बकेट लिस्ट में टॉप पर आता है। रंग-बिरंगी इमारतें, दिल छू लेने वाले बीच, म्यूजिक और सनसेट -गोवा बस हर किसी को अपनी ओर खींचता है। आपने कभी ना कभी खुद प्लान किया होगा या दोस्तों के साथ गोवा की सैर की होगी। तो अब सवाल ये है… आखिर गोवा में ऐसा क्या है जो सबको बार-बार बुलाता है?

म्यूजिक और नाइटलाइफ

अगर आप लाइव म्यूजिक, बीच पार्टी और डांस के शौकीन हैं, तो गोवा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है। नाइटलाइफ के दीवानों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां एक से बढ़कर एक पॉपुलर क्लब हैं, जहां आप पूरी रात जमकर पार्टी कर सकते हैं। खासकर नॉर्थ गोवा की नाइटलाइफ अपने चरम पर होती है-बड़े नाइट क्लब्स और हॉट पार्टीज का मजा यहां अलग ही है। अंजुना, बागा और कलांगुट बीच पर रात में जोरदार बीच पार्टीज होती हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देती हैं।

गोवा की फेमस नाइटलाइफ स्पॉट्स

टिटोज लेन (बागा): ये एक मशहूर गली है, जहां कई नाइटक्लब और बार हैं। टिटोज और मम्बोज जैसे पॉपुलर क्लब्स यहां हैं।

अंजुना और वागाटोर: खासकर फुल मून यानी पूर्णिमा के समय, ये बीच शानदार समुद्री पार्टियों के लिए जाने जाते हैं।

क्लब क्यूबाना (अरपोरा): पहाड़ी पर बना ये क्लब काफी पॉपुलर है। यहां वीकेंड पर थीम पार्टीज का मजा लिया जा सकता है।

एलपीके वाटरफ्रंट: नाइटलाइफ का एक और हाई-एंड क्लब। शानदार म्यूजिक, ठंडी हवा और खूबसूरत व्यू के साथ पार्टी का मजा ले सकते हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स और मस्ती का ठिकाना

गोवा में एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए वॉटर स्पोर्ट्स की कोई कमी नहीं! रिवर राफ्टिंग, फ्लाईबोर्डिंग, सर्फिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज आपको रोमांच से भर देती हैं। अगर आप थोड़ी रिलैक्सिंग मस्ती चाहते हैं तो क्रूज पर जा सकते हैं, जहां शानदार समुद्री नजारे और बेहतरीन खाना भी आपका इंतजार कर रहे होंगे।

मनमोहक समुद्र तट

अगर आप मानसून के मौसम में गोवा आएं, तो आपको समुद्र तट पर काफी कम लोग मिलेंगे। इससे समुद्र तट और भी सुंदर और शांत महसूस होता है। बारिश का मौसम यहां की हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती को और निखार देता है। समुद्र का पानी क्रिस्टल क्लियर नीला और रेत सुनहरी झिलमिलाती हुई लगती है-बस देखते ही मन खुश हो जाता है। यह नजारा और माहौल आपका सारा तनाव दूर कर देगा और आपको पूरी तरह रिलैक्स कर देगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article