यात्रा

छुट्टियों में नहीं होगी बिल्कुल भी दुविधा, बैंकॉक या फिर बाली जानें किसके लिए कौन बेहतर

छुट्टियों में कहां घूमने जाएं? अगर आप भी बैंकॉक और बाली को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सी डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां दोनों जगहों के बारे में डिटेल में समझाया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

Image

बैंकॉक या फिर बाली जानें किसके लिए कौन बेहतर

Bangkok Or Bali: छुट्टियों की प्लानिंग में अक्सर एक सवाल आता है-बैंकॉक जाएं या बाली? अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बाली और बैंकॉक दो ऐसे डेस्टिनेशन हैं जो हर लिहाज से परफेक्ट हैं। खूबसूरत बीच से लेकर शानदार नाइटलाइफ तक दोनों जगहों की अपनी-अपनी खासियत है और दोनों ही एशिया के बेहद लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं। आइए जानते हैं कि बैंकॉक या फिर बाली जानें किसके लिए कौन बेहतर हो सकती है।

अगर आप नेचर लवर हैं तो जान लें कि बाली की खूबसूरती बैंकॉक से कई कदम आगे है। साफ-सुथरे बीच, खूबसूरत झरने, शांत मंदिर आपको सबकुछ बाली में मिल जाएगा वहीं दूसरी तरफ बाली की तुलना में बैंकॉक ज्यादा अर्बन और भीड़भाड़ वाला है।

अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, हनीमून या फिर बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपको बाली जाना चाहिए वहीं अगर आप दोस्तों के साथ, सोलो ट्रिप पर या शॉपिंग के लिहाज से यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो बैंकॉक आपके लिए बेहतर हो सकता है।

अगर आप बिना रोकटोक के शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं तो बैंकॉक इस मामले में बाजी मारता है। यहां एक से बढ़कर एक नाइटक्लब आपको मिल जाएंगे जहां पूरी रात आप जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। दूसरी तरफ बाली की नाइटलाइफ इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं है।

इस मामले में बैंकॉक का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। एशिया की शॉपिंग राजधानी के नाम से मशहूर बैंकॉक में स्ट्रीट शॉपिंग से लेकर सस्ती इलेक्ट्रॉनिक्स सबकुछ आपको मिल जाएगी। यहां चैटुचाक मार्केट, एमबीके मॉल काफी फेमस है।

अगर आप बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो बाली के बीच बेहद नेचुरल और खूबसूरत हैं। उलुवातु, नुसा दुआ, जिम्बरन बीच विश्वभर में काफी ज्यादा फेमस हैं। वहीं दूसरी तरफ बैंकॉक में बीच नहीं हैं, इसके लिए आपको पटाया जाना पड़ता है।

अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो बाली की तुलना में बैंकॉक थोड़ा सस्ता पड़ जाता है। बैंकॉक में फ्लाइट टिकट से लेकर खाना, टैक्सी, होटल—सब काफी बजट फ्रेंडली होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article