यात्रा

दिखावे से हटकर अब यात्रा का मतलब है अनुभव, सच्चे अनुभवों की तलाश में है युवा पीढ़ी

Travel Trends: यात्रा का असली मजा लग्जरी में नहीं, बल्कि अनुभव में है इस बात को युवा पीढ़ी समझ चुकी है। यात्रा को आत्म-ज्ञान, सीखने और यादें बनाने के तरीके के रूप में युवा लोग देख रहे हैं। महंगाई हो या बदलती लाइफस्टाइल सबका असर ट्रैवल पर पड़ा है जिसे डिटेल में यहां समझाया गया है।

Image

travel trends Modern travel behavior (Photo: canva)

Travel Trends: यात्रा को देखने का तरीका अब पूरी तरह से बदल रहा है। आज की युवा पीढ़ी, जिसे जनरेशन Z कहा जाता है, अब यात्रा के दौरान महंगे रिसॉर्ट्स, फैंसी होटल और लग्जरी खाने को ज्यादा तरजीह नहीं दे रही है बल्कि यात्रा के दौरान वह ऐसे अनुभव की तलाश में है जो दिल को छू जाए और कुछ सिखा जाए। सीधे शब्दों में कहें तो अब यात्रा सिर्फ मस्ती या छुट्टी मनाने का तरीका नहीं रह गई हैं बल्कि जनरेशन Z के लोग अब यात्रा को आत्म-खोज और पर्सनल ग्रोथ का जरिया मानते हैं।

युवा पीढ़ी-हाइकिंग, लोकल कल्चर को करीब से जानना, या किसी विदेशी देश में वॉलंटियर वर्क करने के अनुभवों को ज्यादा महत्व दे रही है। ऐसी यात्राएं उनकी सोच को व्यापक बनाने के साथ ही उन्हें नई स्किल भी सीखा रही हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इस सोच को और बढ़ावा दिया है।

अब युवा सिर्फ परफेक्ट फोटो नहीं चाहते, बल्कि वास्तविक अनुभव की तलाश में रहते हैं। वे लोकल फूड स्टॉल्स, छिपी हुई जगहों, और कम बजट हॉस्टल्स को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं जहां असली संस्कृति और लोगों से जुड़ाव हो।

बता दें कि आर्थिक स्थिति ने भी युवाओं की सोच बदली है। घूमने-फिरने का क्रेज युवाओं में काफी ज्यादा बढ़ रहा है लेकिन हर कोई महंगी छुट्टियां अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में फाइनेंशियल स्ट्रेस के बिना ट्रैवल का मजा लिए जा सके इसलिए भी युवा लोग अब लोकल ट्रिप या कम खर्च में घूमने को तरजीह दे रहे हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article