यात्रा

Travel Tips: एयरलाइंस ने खो दिया आपका सामान? घबराएं नहीं! तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम

Travel Tips In Hindi: लंबी फ्लाइट के बाद एयरपोर्ट पर आप उतरते हैं लेकिन आपका बैग नहीं आता है ये स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो सकती है। ऐसे में घबराने की बजाय आपको कुछ स्मार्ट और सटीक कदम उठाने की जरूरत है। अगर एयरलाइंस ने आपका सामान खो दिया है तो तरुंत आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।

Image

Travel Tips

Travel Tips In Hindi: सोच कर देखें लंबी फ्लाइट के बाद आप डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं लेकिन एयरलाइंस ने आपका सामान खो दिया है। यात्रियों के लिए यह किसी दुख स्वपन्न की तरह होता है। यात्रा के दौरान अगर आपका बैग खो जाए तो क्या करें ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब लगभग हर ट्रैवलर को पता होना ही चाहिए। बैग खो जाए तो क्या करें इस सवाल का जवाब यहां डिटेल में बताया गया है।

एयरपोर्ट से निकलने से पहले रिपोर्ट करें: जैसे ही आपको पता चले कि आपका बैग मिस हो गया है सीधे एयरपोर्ट पर एयरलाइन के बैगेज सर्विस डेस्क पर जाएं। PIR (Property Irregularity Report) दर्ज करें और उसकी एक कॉपी अपने पास रखें। आपको अपने बोर्डिंग पास और बैगेज क्लेम टैग की आवश्यकता होगी। सुनिश्चित करें कि आपको इस रिपोर्ट की एक कॉपी मिल जाए। यदि आप मुआवजा मांगने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा के सात दिनों के भीतर एयरलाइन को एक लिखित दावा प्रस्तुत करें। यह भी सुनिश्चित करें कि एयरलाइन के पास आपकी संपर्क जानकारी है, जिसमें फोन नंबर और ईमेल पता हो।

मुआवजा या आपातकालीन किट के लिए पूछें: एयरलाइंस आमतौर पर विलंबित बैगेज किट प्रदान करती हैं जिसमें टॉयलेटरीज, अंडरगारमेंट्स या कुछ नए कपड़े जैसी जरूरी चीजें होती हैं। बैगेज किट के लिए नीतियां अलग-अलग होती हैं, लेकिन आपके बैग के विलंबित होने पर आपको प्रतिदिन एक निश्चित राशि मिल सकती है।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: भले ही आपने पीआईआर दर्ज कर दी हो बावजूद इसके एयरलाइन की वेबसाइट पर औपचारिक शिकायत दर्ज तुरंत करें। इससे आपकी समस्या जल्द से जल्द सुलझने की उम्मीद है। ऑनलाइन फॉलो-अप अक्सर कॉल की तुलना में तेजी से हो जाता है।

कब शिकायत बढ़ानी है और कब मुआवजा मांगना है: अगर आपका बैग 21 दिनों के भीतर नहीं मिलता है, तो यह आधिकारिक तौर पर खो गया माना जाता है। इस बिंदु पर, आप मुआवजे के लिए दावा दायर कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article