अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां कम खर्च के साथ ही ज्यादा शांति प्राप्त की जा सके तो ऐसा संभव है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 5 ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप हॉलीडे मनाने जा सकते हैं।
एडवेंचर और आध्यात्म के अनोखे अनुभव के लिए आप ऋषिकेश (उत्तराखंड) का रुख कर सकते हैं। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग कुछ ऐसी एक्टिविटी है जो आप ऋषिकेश में कर सकते हैं। गंगा आरती और योगा सेशन में भी आप शामिल हो सकते हैं।
हिप्पी वाइब और ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए आप कसोल (हिमाचल प्रदेश) जा सकते हैं। खीरगंगा, तोश ट्रैक, मणिकरण साहिब दर्शन यहां के प्रमुख आकर्षण है। इजराइली कैफे में चिल आउट करने के लिए भी आप जा सकते हैं।
शांत समुद्र तट और कम भीड़-भाड़ वाली अगर आप कोई लोकेशन तलाश रहे हैं तो फिर आप गोकर्ण (कर्नाटक) का रुख कर सकते हैं। ओम बीच, कुडले बीच यहां के प्रमुख आकर्षण है। बीच ट्रैकिंग और सूर्यास्त का मनमोहक नजारा आप यहां से देख सकते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता, झरने और साफ-सुथरे गांव मेघालय की पहचान है। चेरापूंजी और मावसिनराम की बारिश आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। दावकी नदी में नाव की सवारी का लुत्फ भी आप उठा सकते हैं।
बर्फ से ढके पहाड़ और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर आप मनाली (हिमाचल प्रदेश) का रुख कर सकते हैं। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ आप यहां पर उठा सकते हैं। ओल्ड मनाली के कैफे और लाइव म्यूजिक आपका दिन बना देंगे।