Travel Tips: जब किसी पर्यटन स्थल पर उसकी क्षमता से अधिक पर्यटक आने लगते हैं तो इसे ओवरटूरिज्म कहते हैं। घूमना-फिरना ट्रैंड में हैं जिसके चलते मौजूदा समय में कई पर्यटन स्थल ओवरटूरिज्म (Overtourism) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। डिजिटल और ग्लोबल दौर में यात्रा करना पहले की तुलना में काफी आसान और सुगम हो गया है जिसका असर पर्यटन स्थल पर पड़ा है। ओवरटूरिज्म के नुकसान और उससे बचने के उपाय के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।
ओवरटूरिज्म के नुकसान: ओवरटूरिज्म से प्राकृतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना प्रभावित होती है। प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव, स्थानीय लोगों की परेशानियां, सांस्कृतिक क्षरण, वास्तविक अनुभव में कमी और वातावरणीय क्षति कुछ ऐसे गंभीर नुकसान हैं जो ओवरटूरिज्म का परिणाम हैं।
ओवरटूरिज्म से बचने के उपाय: जिम्मेदार यात्रा जैसे- स्थानीय नियमों का पालन करना, कचरा न फैलाना और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना कुछ ऐसे नियम हैं जिसका आपको पालन करना चाहिए। कम भीड़ वाले विकल्प अल्टरनेटिव या ऑफबीट डेस्टिनेशन्स यात्रा के लिए जाएं।
पीक सीजन में ना करेें ट्रैवल: सीजनल ट्रैवल (पीक सीजन में ना जाकर, ऑफ-सीजन में जाएं) से बचना आपके लिए लाभप्रद होगा। होमस्टे, गाइड, हैंडलूम में स्टे के ऑपशन तलाशें और स्थानीय व्यवसायों को सहयोग दें। इसके अलावा पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने के लिए सरकार और प्रशासन की भूमिका भी अहम है। प्री-बुकिंग, एंट्री पास, सीमित ट्रैवल परमिट जैसी सुविधाएं लागू होनी चाहिए।
