यात्रा

Travel Tips: क्या दिसंबर महीना मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय है?

Best Time to Visit Meghalaya: नॉर्थईस्ट का प्रमुख राज्य मेघालय अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है। सुहावने मौसम के कारण दिसंबर का महीना यहां घूमने का सबसे बेस्ट टाइम है। ऐसे में आप स्थानीय संस्कृति का अनुभव करने और किफायती आवास का लाभ उठाने के लिए मेघालय टूर प्लान कर सकते हैं।

Image

Best Time to Visit Meghalaya

Meghalaya Travel Seasons: मेघालय हमेशा से ही घुमक्कड़ लोगों की बकेटलिस्ट में शामिल रहा है। ये एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला राज्य है जहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे परिदृश्य और समृद्ध संस्कृति लोगों को खासा आकर्षित करती है। घने जंगलों, झरनों, प्राचीन पुलों और खूबसूरत झीलों के अनूठे मिश्रण का एकसाथ दीदार करने के लिए आप यहां की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

प्रकृति प्रेमियों और चुनौती पसंद करने वाले लोगों के लिए मेघालय एक स्वर्ग है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को यहां धुंध भरी घाटियों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और पहाड़ों से प्यार हो जाएगा। यहां टूरिस्ट मंत्रमुग्ध कर देने वाले पहाड़ी दृश्यों, सूर्यास्त और झरनों का आनंद ले सकते हैं।

ऐसे में अगर आप मेघालय की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर का महीना इसके लिए सबसे बेस्ट होता है। सुहावने मौसम और कम भीड़ के साथ, यह आपके अनुभव को बेहतर बनाएगा। दिसंबर का महीना मेघालय में ठंडा और आरामदायक मौसम लेकर आता है। इस दौरान यहां तापमान 5°C से 15°C तक होता है।

ट्रैकिंग, फोटोग्राफी और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए ये टाइम बेस्ट है। दिसंबर का महीना यहां यात्रा करने के लिए स्थिर और शुष्क स्थिति प्रदान करता है। सुहावने मौसम में आप ट्रैकिंग और प्रकृति की सैर जैसी बाहरी गतिविधियों का पूरा आनंद ले सकते हैं।

मावरिंग खांग ट्रेक, जिसे अक्सर 'मेघालय का सबसे खतरनाक ट्रेक' कहा जाता है, रोमांच चाहने वालों के लिए एकदम सही स्पॉट है। इसके अलावा, प्रसिद्ध डॉकी नदी देखने के लिए भी ये टाइम बेस्ट होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article