यात्रा

Trails Near Gurgaon: दिल्ली में रहकर ही मिल जाएगा पहाड़ों पर चढ़ाई का मजा, वीकेंड के लिए अभी से बना लें यहां जाने का प्लान

Trails Near Gurgaon: दिल्ली एनसीआर वालों के लिए पहाड़ों की चढ़ाई वाला शानदार अनुभव गुरुग्राम में भी मिल सकता है। बता दें कि गुड़गांव के आस पास भी ऐसी कई सारी ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं, जहां जाकर आप सुकून वाले पल बिता सकते हैं। तो सनसेट और सनराइज का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

गुड़गांव के पास पहाड़, ट्रेल

Trails Near Gurgaon: गुरुग्राम, जिसे गुड़गांव के नाम से भी जाना जाता है, वैसे तो अपनी बिजी कॉर्पोरेट लाइफ तो क्लब्स-पब्स के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शहर कुछ खूबसूरत ट्रेकिंग ट्रेल्स का भी गेटवे है? जहां पर अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल बिताना चाहते हैं जो जरूर ही जा सकते हैं। जी हां, दिल्ली एनसीआर वालों को अगर पहाड़ों की ट्रेकिंग का मजा आस पास में ही चाहिए, तो इन सुकून भरी सिंपल ट्रेल्स पर जाना बेस्ट हो सकता है। यहां देखें गुरुग्राम के नजदीक कुछ बेहतरीन ट्रेल्स के बारे में, जहां आपको प्रकृति के साथ सुकून के कुछ पल बिताने का मौका मिलेगा।

Trekking Trails To Visit Near Gurgaon

अरावली ट्रेल

गुरुग्राम से सिर्फ 15-20 किमी दूर अरावली की पहाड़ियाँ ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां की ट्रेल्स आसान से मध्यम स्तर की हैं और इन पर चलते हुए आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। मंगार बानी फॉरेस्ट और दमदमा लेक के आसपास की ट्रेल्स खासतौर पर लोकप्रिय हैं।

सोहना हिल्स

गुरुग्राम से लगभग 30 किमी दूर स्थित सोहना एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां का सोहना हिल रोड ट्रेक काफी पसंद किया जाता है। इस ट्रेल पर चढ़ते हुए आप शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। साथ ही, यहां गर्म पानी के झरने (हॉट स्प्रिंग्स) भी हैं, जहां ट्रेक के बाद थकान मिटाई जा सकती है।

सुल्तानपुर नेशनल पार्क

अगर आप वाइल्डलाइफ और हल्की वॉक का आनंद लेना चाहते हैं, तो सुल्तानपुर नेशनल पार्क एक अच्छा विकल्प है। यह गुरुग्राम से लगभग 25 किमी दूर है और यहां कई प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है। यहां की ट्रेल्स आसान हैं और परिवार के साथ घूमने के लिए बिल्कुल सही हैं।

नीमराना फोर्ट ट्रेक

थोड़ा दूर, लेकिन एक दिन की ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है नीमराना फोर्ट। गुरुग्राम से लगभग 100 किमी दूर स्थित इस ऐतिहासिक किले तक का ट्रेक रोमांच से भरपूर है। यहां की पुरानी इमारतें और आसपास के जंगल ट्रेकिंग का अनुभव और भी यादगार बना देते हैं।

भोजपुर झील और डैम

भोजपुर झील गुरुग्राम से करीब 40 किमी दूर है और यहां का शांत वातावरण ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए बहुत ही अच्छ है। झील के पास मौजूद पहाड़ियों पर टहलते हुए आप प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।

जरूर ही आपको गुरुग्राम के आसपास की इन ट्रेल्स पर जाकर प्रकृति का अनूठा रूप देखना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article