बारिश शुरू होते ही मन करता है कि बैग उठाएं और सीधे हिमाचल या उत्तराखंड निकल जाएं। लेकिन हर बार दो-तीन दिन की छुट्टी, लंबा सफर और होटल का खर्च निकालना संभव नहीं होता। ऐसे में दिल्ली-NCR वालों के लिए एक अच्छी खबर है, पहाड़ों जैसा एहसास पाने के लिए हमेशा पहाड़ों तक जाना जरूरी नहीं। अरावली की पहाड़ियां NCR के आसपास ऐसे कई (Trails Near Me) रास्ते छिपाए बैठी हैं, जहां बारिश के बाद सूखी चट्टानों पर हरियाली की परत नजर आती है और शहर का शोर पीछे छूटने लगता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - धरमकोट में पहाड़ों के बीच छिपा है KL Rahul का फेवरेट कैफे, ऐसे पहुंचे
खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद के आसपास के ट्रेल्स वीकेंड पर छोटी-सी नेचर ट्रिप का बढ़िया बहाना बन सकते हैं। हालांकि मानसून में इन जगहों का मजा लेने के साथ सावधानी भी जरूरी है, क्योंकि कच्चे रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं और कुछ इलाकों में पानी अचानक बढ़ सकता है। देखें दिल्ली NCR के कुछ ऐसे ट्रेल्स, जहां बारिश में घूमना एकदम अलग अनुभव दे सकता है।
1. Asola Lake Trail: शहर के बीच अरावली वाला एहसास
असोला-भट्टी का इलाका दिल्ली के सबसे खास प्राकृतिक क्षेत्रों में से एक है। यह दिल्ली का एकमात्र Wildlife Sanctuary है और करीब 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां अरावली की पुरानी पहाड़ियों, झाड़ियों और वॉटरफॉल का अलग ही लैंडस्केप देखने को मिलता है।
बारिश के बाद यहां का सूखा और पथरीला इलाका कुछ ज्यादा हरा-भरा नजर आ सकता है। हालांकि यह ध्यान रखें कि, ये सामान्य पिकनिक स्पॉट नहीं, वन्यजीव क्षेत्र है।
2. Leopard Trail: नाम जितना रोमांचक, रास्ता उतना ही खूबसूरत
गुरुग्राम की तरफ मौजूद Leopard Trail अरावली के बीच ड्राइव और आउटडोर एक्सपीरियंस के लिए पॉपुलर है। रास्ते में चट्टानी पहाड़ियां, हरियाली और छोटे जलस्रोत जैसे दृश्य मिलते हैं। यहां आसपास कुछ कैफे भी हैं, इसलिए ट्रेल के बाद बैठकर बारिश का मौसम एंजॉय किया जा सकता है।
नाम में Leopard जरूर है, लेकिन इसे जंगल सफारी समझकर न जाएं। यह नाम अरावली के वन्यजीव क्षेत्र से जुड़ा है; जंगली जानवर देखने की कोई गारंटी नहीं है।
3. Mangar Trail: NCR का शांत अरावली कोना
गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच का मंगर इलाका उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल के बजाय थोड़ा कच्चा और प्राकृतिक माहौल पसंद है। बारिश के बाद यहां अरावली की चट्टानी पहाड़ियों और आसपास की हरियाली का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगता है।
4. Ghamroj Waterfall Trail: बारिश में पानी का नया रूप
अगर आपको ट्रेल के साथ पानी का नजारा भी चाहिए, तो घमरोज वॉटरफॉल की तरफ जाने वाले रास्तों का नाम NCR के बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन्स में आता है।हालांकि ध्यान रहे कि, तेज बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और झरनों में अचानक पानी बढ़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
5. Lost Lake Trail भी रख सकते हैं लिस्ट में
अगर आपका फोकस थोड़ा रोमांस और off-roading पर है, तो गुरुग्राम का Lost Lake Trail भी एक विकल्प है। यहां का रास्ता कुछ हिस्सों में कच्चा, कीचड़ वाला और ऊबड़-खाबड़ हो सकता है, खासकर बारिश के दौरान।
मानसून ट्रेल को खूबसूरत जरूर बनाता है, लेकिन रास्ते भी चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। इसलिए ग्रिप वाले जूते, हल्का बैग, पानी, वाटरप्रूफ पाउच, फर्स्ट एड रखें।
