यात्रा

Tourist Places Near Kangra: पालमपुर से लेकर मैकलोडगंज तक, कांगड़ा के आसपास घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 30, 2023, 11:11 AM IST

Tourist Places Near Kangra: कांगड़ा (Kangra) अपने आप में बेहद स्पेशल है। दरअसल हिंदू ग्रंथों में कांगड़ा को अक्सर 'देवभूमि' कहा जाता है, जिसका बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

Image

Tourist Places Near Kangra: कांगड़ा के आसपास घूमने की ये हैं बढ़िया जगहें।

Photo : iStock

Tourist Places Near Kangra: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की यूं तो अपनी एक अलग पहचान है, लेकिन बीते कुछ सालों से हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) का हब बन चुका है। आप हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) में कहीं भी चले जाइए, आपको एक से बढ़कर टूरिस्ट स्पॉट देखने को मिल जाएंगे। साल का कोई सा दिन हो, या फिर महीना हमेशा यहां आपको टूरिस्ट (Tourist) दिखाई देगा। ऐसा नहीं है कि टूरिस्ट आपको सिर्फ अपने देश का ही दिखाई दें, आपको यहां दुनिया के कई देशों के लोग यहां घूमते नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश (Tourist Places Near Kangra) में घूमने (Travel) की एक ऐसी ही जगह है कांगड़ा। कांगड़ा (Kangra) अपने आप में बेहद स्पेशल है। दरअसल हिंदू ग्रंथों में कांगड़ा को अक्सर 'देवभूमि' (Devbhumi Himachal Pradesh) कहा जाता है, जिसका बहुत अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। धार्मिक स्थलों के अलावा कांगड़ा में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। सिर्फ कांगड़ा ही नहीं, बल्कि कांगड़ा के आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं।

कांगड़ा के आसपास घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Kangra)

पालमपुर (Palampur)

कांगड़ा से लगभग 23 किलोमीटर दूरी पर स्थित पालमपुर घूमने के लिए एक बढ़िया और सुंदर जगह है। पालमपुर अपने खूबसूरत चाय बागानों के लिए जाना जाता है। अगर आप घूमने के लिए कांगड़ा आते हैं तो आपको इन चाय बागानों पर जरूर जाना चाहिए। यहां की चाय की गुणवत्ता पूरी दुनिया में जानी जाती है। आप कांगड़ा अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी या फैमिली के साथ आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। वीकेंड में यहां काफी ज्यादा संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

Palampur

Palampur

मैकलोडगंज (Mcleodganj)

कांगड़ा में घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है मैकलोडगंज। मैकलोडगंज से आपको फेमस धौलाधार पर्वतमालाएं दिखाई देती हैं। मैकलोडगंज में आपको विदेशी टूरिस्ट भी दिखाई देंगे। यहां आपको हस्तशिल्प, परिधान, कालीन और स्मृति चिन्ह समेत बौद्ध मूल की बहुत सारी संस्कृति और शिल्प देखने को मिलेंगे। मैकलोडगंज में घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से एक है त्सुगलग खांग, जिसे दलाई लामा का मंदिर, नेचुंग मठ, मिंकियानी दर्रा और नाम आर्ट गैलरी भी कहा जाता है।

Mcleodganj

Mcleodganj

बैजनाथ मंदिर (Baijnath Temple)

कांगड़ा में देखने के लिए पास के सबसे फेमस मंदिरों में से एक बैजनाथ मंदिर। बैजनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 1204 ईस्वी में निर्मित ये मंदिर वही मंदिर माना जाता है जहां भगवान शिव और राजा रावण दोनों ने पूजा की थी। ऐसा माना जाता है कि मंदिर का पानी पवित्र है और इसमें कई बीमारियों को ठीक करने की क्षमता है। कांगड़ा आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। कांगड़ा से 2-3 घंटे की दूरी पर ये मंदिर है।

ज्वाला जी मंदिर (Jwala Ji Temple)

कांगड़ा में घूमने की बढ़िया जगहों में एक है ज्वाला जी मंदिर। ये मंदिर ज्वाला जी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर देवी सती की जीभ गिरी थी, यही कारण है कि ये 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर के दर्शन के बाद आपको एहसास होगा कि लोग बिना किसी बाहरी ईंधन के दिन-रात जलती पवित्र ज्वालाओं के पास प्रार्थना करते हैं। कांगड़ा से 2-3 घंटे की दूरी पर ये मंदिर है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article