यात्रा

Tourist Places Near Chandigarh: मोरनी हिल्स से लेकर पंचकुला तक, ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के आसपास ये हैं घूमने की सुंदर और बढ़िया जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jul 11, 2023, 03:33 PM IST

Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ ही पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। साथ ही चंडीगढ़ अपने दो पड़ोसी शहरों मोहाली और पंचकुला के साथ चंडीगढ़ ट्राइसिटी के रूप में जाना जाता है। चंड़ीगढ़ के साथ ही उसके आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं।

Image

Tourist Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की जगहें।

Photo : iStock

Tourist Places Near Chandigarh: पर्यटकों (Tourist) के लिए भारत (Tourist Places in India) में घूमने (Travel) की कई सारी जगहें हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम... शायद ही देश का कोई कोना बचा हो, जहां घूमने के लिए कोई जगह न हो। आप देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, आपको घूमने के लिए कोई न कोई नई और अनोखी जगह देखने को जरूर मिलेगी। ऐसी ही एक जगह है चंडीगढ़ (Chandigarh)। चंड़ीगढ़ वह जगह है, जहां घूमने के लिए हर शख्स बेताब रहता है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जाते हुए टूरिस्ट चंडीगढ़ जरूर रुकते हैं और इस जगह को घूमते हैं। सिर्फ चंड़ीगढ़ ही नहीं, इसके आसपास (Tourist Places Near Chandigarh) भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से घूमने जा सकते हैं। आज हम इसी को लेकर आपको चंड़ीगढ़ के आसपास घूमने वाली कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं।

चंडीगढ़ के आसपास घूमने वाली बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Chandigarh)

मोरनी हिल्स (Morni Hills)

पंचकुला जिले में स्थित मोरनी हिल्स चंडीगढ़ के पास एक बहुत ही फेमस पिकनिक स्पॉट है। ये जगह झीलों के आसपास है। तलहटी, हरी-भरी वनस्पति, शांत झीलें और कुछ दूरी पर मंत्रमुग्ध कर देने वाला हिमालय इसे चंडीगढ़ के पास पसंदीदा पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। ये चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए सबसे आसानी से उपलब्ध स्थानों में से एक है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है। आप यहां आसानी से आ सकते हैं। चंड़ीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी 45 किलोमीटर है।

नालागढ़ किला (Nalagarh Fort)

चंडीगढ़ के आसपास घूमने वाली जगहों में से एक है नालागढ़। नालागढ़ हिमाचल की पहाड़ियों का द्वार है और पिकनिक के लिए बेहद बढ़िया जगह है। नालागढ़ किले का निर्माण 1421 में राजा बिक्रम चंद के राज्य में हुआ था। अब ये किला एक 4 सितारा हेरिटेज रिसॉर्ट है। नालागढ़ किला पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और यहां से आप शिवालिक और सिरसा नदी का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट मुख्य रूप से दिनभर की पिकनिक के लिए आते हैं और पूरा दिन मौज-मस्ती, रोमांच और विभिन्न प्रकार के खेल और रोमांच के साथ बिताते हैं। चंडीगढ़ से नालागढ़ किले की दूरी 48 किलोमीटर है।

कसौली (Kasauli)

चंडीगढ़ के आसपास घूमने वाली जगहों में एक है कसौली। कालका और शिमला के बीच में स्थित कसौली एक बेहद सुंदर जगह है। कसौली स्थित सनावर नेचर कैंप एक बढ़िया पिकनिक स्पॉट है। खेल प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए ये चंडीगढ़ के पास घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। चंडीगढ़ से कसौली की दूरी 52 किलोमीटर है।
Kasauli

Kasauli

पंचकुला (Panchkula)

पंचकुला चंडीगढ़ के सबसे नजदीकी स्थानों में से एक है। इस शहर का नाम उन पांच प्राचीन नहरों के कारण पड़ा, जो हरियाणा राज्य को बड़ी मात्रा में पानी की आपूर्ति करती हैं। शिवालिक पर्वतमाला के सामने स्थित पंचकुला में प्राचीन मंदिरों और मुगल वास्तुकला जैसे देखने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां आकर पूरा दिन अच्छे से गुजार सकते हैं। चंडीगढ़ से पंचकुला की दूरी महज 12 किलोमीटर है।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article