यात्रा

सिर्फ गाड़ी और बाइक ही नहीं GST कम होने से घूमना फिरना भी हुआ सस्ता, होगी हजारों की बचत

GST की दरों में बदलाव की खुशी आपने जरूर लोगों से सुनी होगी। तमाम मोटर व्हीकल कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में गिरावट का ऐलान कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर टूरिज्म सेक्टर पर भी देखने को मिलेगा। जी हां आज हम आपको इसके बारे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Image

tourism become cheaper

क्या आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि नए GST दर लागू होने के बाद आपका घूमना फिरना भी सस्ता होने जा रहा है। जी हां इस बार GST की दरों ने लोगों को काफी खुश कर दिया है। 22 सितंबर से लागू होने वाले ये टैक्स के बदलाव आपकी जेब को काफी राहत देने वाले साबित होंगे। यदि आप सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपना प्लान अक्टूबर में शिफ्ट कर देना चाहिए। जी हां आज हम आपको GST की नई दरों से ट्रैवल खर्च में होने वाले बदलाव के बारे में बताएंगे।

सस्ता होगा होटल में रुकना और खाना

होटल में रुकने और खाने पर पहले 12 प्रतिशत GST देना होता था। लेकिन नए नियमों के साथ 7500 रुपए प्रतिदिन वाले कमरे के लिए अब आपके केवल 5 प्रतिशत GST देना होगा। वहीं 1000 रुपए से कम बजट वाला होटल रूम अब पूरी तरह GST से मुक्त होगा। इसके अलावा होटल के खाने के बिल में भी काफी राहत मिलेगी। पहले रेस्तरां में खाने के लिए आपको 12-18 प्रतिशत तक GST देना पड़ता था। जो अब घटकर महज 5 प्रतिशत रह गया है।

बदल गए ट्रैवलिंग प्लान

GST की नई दरें लॉन्च होने के बाद लोगों ने अपने घूमने के प्लान में भी बदलाव कर दिए हैं। 22 सितंबर से पहले बने हुए प्लान लोगों ने आगे लिए पोस्टपॉन्ड कर दिए हैं। अब ज्यादातर लोग 22 सितंबर के बाद ही अपने ट्रिप प्लान कर रहे हैं। क्योंकि नई GST दर लागू होने के बाद लोगों को रहने खाने में काफी पैसे की बचत हो सकती है।

आप भी बनाएं घूमने का प्लान

यदि आपने अभी तक कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है, तो आपको एक बार प्लान जरूर बना लेना चाहिए। क्योंकि मानसून भी अब अपने आखिरी चरण में है और मौसम काफी सुहावना हो चला है। आज 22 सितंबर के बाद सस्ते दामों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article