IRCTC Tour Package 2025: एक यात्रा 3 पवित्र शहर काशी-प्रयागराज-अयोध्या की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 'KASHI-PRAYAGRAJ-AYODHYA' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको काशी, प्रयागराज, अयोध्या में दर्शन करने का मौका मिल रहा है। अगर आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 फरवरी 2026 को केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22687 द्वारा सुबह 10:05 बजे प्रस्थान किया जाएगा। वाराणसी आगमन के बाद आवास में चेक-इन करना है। बाद में काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी और अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर के दर्शन करें। शाम को गंगा आरती देखें। वाराणसी में ही रात्रि विश्राम होगा। आपके आगे की यात्रा भी बेहद शानदार रहने वाली है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 33290 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 25420 और 23400 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 22280 रुपए है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBR038 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595931290/8595931291/9003140710 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
