यात्रा

टाइगर साइटिंग का परफेक्ट टाइम, विंटर में यहां लें वाइल्डलाइफ का मजा

Winter Safari: पर्यटकों के लिए सर्दी का मौसम खुशियों की सौगात लेकर आता है। सुखद और ठंडे मौसम के कारण ये टाइम यात्रा के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस बार जंगल सफारी पर जाने का सोच सकते हैं। विंटर में वाइल्डलाइफ का मजा लेने के लिए आप इन 3 नेशनल पार्क का चुनाव कर सकते हैं।

Image

टाइगर साइटिंग का परफेक्ट टाइम

Winter Safari: सर्दियों के मौसम में अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो इस बार परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर सफारी के लिए निकल सकते हैं। ये मौसम टाइमर साइटिंग के लिए परफेक्ट है मतबल इस नवम्बर और दिसंबर के महीने में सफारी के दौरान आपको टाइगर दिख जाए इस बात की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में इस बार आप इन 3 नेशनल पार्क जाने का प्लान कर सकते हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क बंगाल टाइगर के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। मौजूदा समय में यहां हर दिन बाघ दिखने की खबरें बढ़ रही हैं। कभी झील के किनारे तो कभी जंगल के पुराने किले के पास घूमते हुए आपको टाइगर नजर आ सकता है। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि जीप सफारी (6 सीटर) या कैंटर सफारी (20 सीटर) का हिस्सा बन सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के लिए एक महत्वपूर्ण रिजर्व है। यहां 225 बाघ हैं। यहां धिकाला जोन में लोग टाइगर के अलावा आप हिरण और कई रंग-बिरंगे पक्षियों की झलक देख सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको सुबह-सुबह हाथियों का झुंड रास्ता पार करता हुआ भी दिख जाएगा।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क टाइगर साइटिंग के लिए फेमस है। यहां का शांत जंगल और खूबसूरत घाटियां पर्यटकों को खासा लुभाता है। इस बार भी यहां लगातार टाइगर देखने की रिपोर्ट सामने आ रही है। कई पर्यटकों ने ये तक बताया है कि एक ही सफारी में दो से तीन बाघ दिख गए हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article