यात्रा

मध्य प्रदेश का छिपा खजाना, नागलवाड़ी की आध्यात्मिक यात्रा, सतपुड़ा की गोद में बसा है स्थल

Spiritual Tourism In MP: आध्यात्मिक शांति और प्रकृति का अनूठा संगम देखने के लिए अगर आप ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो इस बार मध्य प्रदेश के सतपुड़ा की पहाड़ियां आपका अगला ठिकाना हो सकती है। पारिवारिक और धार्मिक यात्रा के लिए नाग तीर्थ शिखर धाम का रुख करें।

Image

Nagalwadi Shikhar Dham (photo istock)

Nagalwadi Shikhar Dham: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित नाग तीर्थ शिखर धाम की यात्रा का इस बार आप प्लान कर सकते हैं। भिलट देव को समर्पित इस स्थल पर आकर श्रद्धालु संतान सुख, रोग मुक्ति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। प्रकृति और धार्मिक सौंदर्य का अनूठा संगम आपको यहां देखने को मिलता है ऐसे में आध्यात्मिक अनुभव और पर्यटन के लिहाज से भी यह धाम बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं दोनों को ही ये जगह बेहद आकर्षित करती है।

यात्रा अनुभव: हरे-भरे जंगल, चट्टानें और पक्षियों की चहचहाहट यात्रा मार्ग में आपका इंतजार कर रहे हैं। मंत्रमुग्ध कर देने वाले अनुभव के लिए आप ट्रेकिंग का लुत्फ भी यहां उठा सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि विशेष अवसरों पर ट्रेकिंग भक्तिमय उत्सव में तब्दील हो जाता है।

आकर्षण और रहने की सुविधा: शिखर से नीचे का विहंगम दृश्य, मंदिर की प्राचीन स्थापत्य कला और लोक गीत और वाद्य यंत्रों की धुनें यहां का प्रमुख आकर्षण है। सेंधवा में होटल, धर्मशाला और लॉज की सुविधा है ऐसे में आपको रहने को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। अस्थायी टेंट और विश्राम स्थल भी यहां उपलब्ध हैं।

कैसे पहुंचे: प्राइवेट वाहन, टैक्सी या बस से यहां पहुंचना आसान होता है। सेंधवा से नागलवाड़ी की आप यात्रा कर सकते हैं जो लगभग 30 किमी है। खंडवा या बुरहानपुर इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद टैक्सी या बस से सेंधवा और फिर नागलवाड़ी की यात्रा करें। नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर (200 किमी लगभग) है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article