आस्था, इतिहास और शिवभक्ति का अद्भुत संगम, सोमनाथ मंदिर ट्रैवल गाइड
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Jan 11, 2026, 01:17 PM IST
Somnath Travel Guide: मौजूदा समय में स्पिरिचुअल टूरिज्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है अब लोग सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं बल्कि खुद की तलाश में भी यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको सोमनाथ मंदिर से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी डिटेल में बताएंगे जिसे जानने के बाद आप बिना किसी झंझट के यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
सोमनाथ मंदिर ट्रैवल गाइड
Somnath Travel Guide: भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक सोमनाथ मंदिर जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये ट्रैवल गाइड आपके बेहद काम आने वाली है। गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में, अरब सागर के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। सोमनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह भारत की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
सोमनाथ में घूमने की जगहें: शाम के समय समुद्र की लहरें देखकर चिल करने के लिए आप सोमनाथ बीच की रुख कर सकते हैं। इसके अलावा त्रिवेणी संगम, भालका तीर्थ, गीता मंदिर, सोमनाथ संग्रहालय को भी आप अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती का समय
दर्शन समय: सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक
आरती का समय:
सुबह आरती: 7:00 बजे
दोपहर आरती: 12:00 बजे
शाम आरती: 7:00 बजे
आरती के समय मंदिर में मौजूद रहना एक दिव्य अनुभव होता है।
सोमनाथ में ठहरने की व्यवस्था
हर बजट के होटल और धर्मशाला आपको यहां स्टे के लिए मिल जाएंगे। ट्रस्ट की गेस्ट हाउस, बजट होटल, मिड-रेंज होटल और सी-फेसिंग रिसॉर्ट्स यहां हर पर्यटक के ठहरने के लिए शानदार व्यवस्था है।
कैसे पहुंचें
अगर आप हवाई मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि सोमनाथ का नजदीकी एयरपोर्ट दीव है, जो लगभग 90 किलोमीटर दूर है। यहां से टैक्सी या बस लेकर सोमनाथ पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग से: सोमनाथ रेलवे स्टेशन सीधे कई बड़े शहरों से जुड़ा है जैसे अहमदाबाद, वेरावल, राजकोट और मुंबई। सड़क मार्ग से: गुजरात के प्रमुख शहरों से सोमनाथ के लिए बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं। अहमदाबाद से इसकी दूरी लगभग 400 किमी है।
यात्रा के जरूरी टिप्स:मंदिर में मोबाइल और कैमरा ले जाना मना है। भीड़ से बचने के लिए वीकडेज में जाएं। समुद्र के पास सावधानी बरतें और दर्शन के लिए सुबह या शाम का समय चुनें।