यात्रा

Pet Travel: पालतू को यात्रा के दौरान कैसे रखें खुश, क्या ले जाएं, क्या ना भूलें, यहां जान लें सबकुछ

Pet Travel: अगर आप पालतू जानवर के साथ ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन, अगर आप सही प्लान करें तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आपकी यात्रा यादगार हो सकती है।

Image

Pet Travel Tips

Pet Travel Tips: पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है। ऐसे में घूमने-फिरने के दौरान लोग पालतू जानवरों को भी साथ ले जाना चाहते हैं। लेकिन पालतू जानवरों के साथ यात्रा करना इतना आसान नहीं होता। अगर आप सही योजना बनाएं तो यह अनुभव सुखद हो सकता है। पालतू जानवरों के साथ यात्रा करते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है यहां उन चीजों को डिटेल में बताया गया है।

यात्रा से पहले की तैयारी: पालतू का हेल्थ चेकअप, जरूरी दस्तावेज जैसे- वैक्सीनेशन कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट, पालतू की पहचान तैयार रखें, पैकिंग लिस्ट- पोर्टेबल पेट बेड, फीडिंग बाउल, खाना और पानी, सफाई के सामान (पॉटी बैग्स, वाइप्स) तैयार करें।

सही ट्रांसपोर्ट का चुनाव करें: अगर आप फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं तो एयरलाइंस के नियम पहले ही जांचें, ट्रैवल से पहले पालतू को थोड़ा शांत रखें, पालतू के लिए आईएटीए-मान्य केज (क्रेट) इस्तेमाल करें। अगर आप कार से यात्रा कर रहे हैं तो पालतू को बंद कार में कभी अकेला ना छोड़ें, हर 2-3 घंटे में ब्रेक लेते रहें, कार में पालतू को खुला ना छोड़ें।

ध्यान देने योग्य बातें: यात्रा सुगम हो सके इसके लिए पेट-फ्रेंडली होटल और जगह का चुनाव करें। पालतू कि खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखने के साथ ही उनकी भावनात्मक जरूरतें समझें। पालतू की गले की पट्टी पर मालिक का नाम और फोन नंबर जरूर हो।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article