यात्रा

ऋषिकेश को मिलेगा नया आकर्षण, लक्ष्मण झूले की जगह अब चमकेगा ‘बजरंग सेतु’,पूरी होगी एडवेंचर की तलाश

Rishikesh Travel Attractions: उत्तराखंड में स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल ऋषिकेश ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी ज्यादा लुभाता है। ऋषिकेश का मशहूर लक्ष्मण झूला, जो 2019 से सुरक्षा कारणों की वजह से बंद है, अब नए बजरंग सेतु से बदल दिया जा रहा है। यह पुल लोगों को चलने का एक एकदम नया और रोमांचक अनुभव देगा।

Image

Laxman Jhula replacement

Rishikesh New Bridge: आध्यात्मिकता से लेकर साहसिक गतिविधियों में रूची रखने वाले पर्यटकों के लिए ऋषिकेश की यात्रा हमेशा से ही स्पेशल रही है। ऋषिकेश का फेमस लक्ष्मण झूला, हमेशा से ही यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक आकर्षणों में से एक रहा है। इस पुल को देखे बिना ऋषिकेश की यात्रा अधूरी सी लगती है। लेकिन अब, एक रोमांचक खबर सामने आ रही है। लक्ष्मण झूले की जगह अब बजरंग सेतु नामक एक नया पुल बनाया जा रहा है। यह नया कांच का झूला पुल 132 मीटर लंबा होगा और गंगा नदी पर बनाया जाएगा।

खबरों की मानें तो बजरंग सेतु का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। सरकार ने सुरक्षा कारणों से 2019 से बंद पड़े लक्ष्मण झूला को इस आधुनिक और चमकदार नए पुल से बदलने का फैसला किया है। बता दें कि यह नया पुल दो तरफा लेन वाला होगा (एक तरफ हल्के वाहनों के लिए और दूसरी तरफ पैदल चलने वालों के लिए)

यह पुल लोगों को चलने का एक एकदम नया और रोमांचक अनुभव देगा। इसकी वॉकवे (चलने की जगह) 3.5 इंच मोटे मज़बूत शीशे से बनाई जा रही है, जिससे नीचे बहती गंगा नदी का नजारा साफ दिखाई देगा। इसके डिजाइन में केदारनाथ मंदिर से प्रेरित कई खूबसूरत झलकियां भी शामिल की गई हैं।

इसके अलावा यात्रा के दौरान आप गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट जरूर जाएं। घाट के पास हर शाम यहां गंगा आरती का आयोजन होता है। इसके अलावा राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, स्वर्ग आश्रम यहां के प्रमुख आकर्षण है। यहां कई प्रसिद्ध योग स्कूल और आश्रम भी हैं जहां ध्यान की कला सीखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग ऋषिकेश में करने वाली कुछ प्रमुख एडवेंचर एक्टिविटी हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article