यात्रा

मानसून सीजन में बना रहे घूमने का प्लान, तो नोएडा के आसपास इन खूबसूरत जगहों पर ट्रैवल कर ट्रिप को बनाएं यादगार

मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। देश की राजधानी में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पूरी दिल्ली जलमग्न है। एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा है तो कई राज्य ऐसे हैं जहां बारिश का नामोनिशान नहीं है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं।

Image

नोएडा के आसपास घूमने की जगहें

मानसून ने देशभर में दस्तक दे दी है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। देश की राजधानी में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पूरी दिल्ली जलमग्न है। एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश ने कहर बरपा रखा है तो कई राज्य ऐसे हैं जहां बारिश का नामोनिशान नहीं है जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। इस मौसम में कई लोग घूमने का भी प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप नोएडा में रहते हैं और आसपास कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन का प्लान कर सकते हैं।

नोएडा के आसपास घूमने की जगहें

चंडीगढ़

चंडीगढ़ एक खूबसूरत शहर है। चंडीगढ़ में सुखना झील, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, पैरट बर्ड सैंक्चुअरी घूमने की खूबसूरत जगहों में से एक है। वीकेंड पर आप 2 दिन के लिए यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सफाई के मामले में चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर काबिज है। इस शहर का निर्माण आधुनिक तरीके से किया गया है। ऐसे में अगर आप कही घूमने का प्लान करना चाहते हैं तो नोएडा जा सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस शहर में बर्फ से ढकी पहाड़ें आपका मन मोह लेगी। घूमने के लिहाज से नैनीताल में नैना देवी मंदिर, नैनी झील, मल्ली ताल, त्रिॠषि सरोवर, मॉल रोड आदि जगहें हैं।

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। साल 2019 में यूनेस्को ने जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया है। जयपुर में हवा महल, गोविंद देवजी का मंदिर, रामनिवास बाग, गुड़िया घर, चूलगि‍र‍ि जैन मंदिर घूमने की जगहें हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!