Assam Tourist destination: देशभर में मानसून और भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी समस्या पैदा हो गई है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में भी हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में घूमने का प्लान खतरे से खाली नहीं है। अगर आप मानसून सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो असम घूमने का प्लान बना सकते हैं। असल एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। असम में आप वादियां का भरपूर आनंद ले सकते हैं और साथ ही आप यहां क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो असम को जरूर एक्सप्लोर करें।
असम की खासियत
असम की चाय दुनिया भर में मशहूर है। यहां आपको हर तरफ चाय के बागान देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको कम से कम 165 टी गार्डेंस देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यहां की हरियाली और ताजगी आपका मन मोह लेंगे। ट्रिप को यादगार बनाने के लिए टी गार्डन बंगले में जरूर रूकें। यह अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया था।
असम में घूमने वाली जगहें
असम में टी गार्डन घूमने के अलावा आप यहां काजीरंगा नेशनल पार्क, कामाख्या मंदिर, सिवासागर जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं। अगर आप अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
असम घूमने का सबसे अच्छा समय
असम घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से नवंबर होता है। अप्रैल से नवंबर के बीच आप यहां घूमने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
