यात्रा

Pet Travel Train: बिना टेंशन पालतू के साथ करें यात्रा, जानिए पेट बॉक्स नियम

Pet Travel Train: अब अगर आप अपने डॉगी या कैट को साथ लेकर वंदे भारत में ट्रैवल करना चाहते हो, तो पहले से थोड़ा प्लानिंग करनी पड़ेगी। पालतू जानवर के लिए भी ट्रेन में अलग और सुरक्षित जगह मिल जाएगी।

Image

बिना टेंशन पालतू के साथ करें यात्रा

Pet Travel Train: भारतीय रेलवे में पालतू जानवर के साथ सफर करना पहले काफी झंझट वाला काम था। नियम साफ नहीं थे, बुकिंग मुश्किल थी और सफर के दौरान पालतू की देखभाल को लेकर भी टेंशन रहती थी। लेकिन अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में पेट बॉक्स (Indian Railways pet box) की सुविधा आने से काफी चीजें आसान हो गई हैं।

पेट बॉक्स क्या होता है

सीधे शब्दों में समझें तो पेट बॉक्स ट्रेन में बना एक अलग और सुरक्षित हिस्सा होता है, जहां पालतू जानवर आराम से और कंट्रोल्ड माहौल में सफर कर सकता है। यह आमतौर पर ट्रेन के आखिरी कोच के पास होता है ताकि बाकी यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो।

बुकिंग कैसे करनी होती है

अभी इसके लिए कोई ऑनलाइन सिस्टम नहीं है। आपको स्टेशन के पार्सल या लगेज ऑफिस में जाकर बुकिंग करनी पड़ती है। ट्रेन छूटने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना जरूरी होता है क्योंकि वहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बाकी प्रोसेस होता है। बुकिंग के बाद आपको पेट के लिए अलग टिकट दिया जाता है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यात्रा से पहले कुछ कागज जरूर साथ रखें: Vet का फिटनेस सर्टिफिकेट (24–48 घंटे के अंदर बना हुआ) इसके अलावा Vaccination रिकॉर्ड। ध्यान रखें अगर ये नहीं होंगे तो बुकिंग कैंसिल भी हो सकती है।

जरूरी शर्तें और खर्च

आपके पास उसी ट्रेन का कन्फर्म टिकट होना चाहिए। अगर आपका टिकट RAC या वेटिंग में है तो आप पेट बॉक्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पालतू जानवर का किराया उसके वजन पर निर्भर करता है। लगभग ₹30 प्रति किलो के हिसाब से चार्ज लगता है, जो बुकिंग के समय ही देना होता है।

ध्यान रखने वाली बात

पेट बॉक्स की सुविधा अभी हर ट्रेन में और हर रूट पर लिमिटेड है। इसलिए पहले से जानकारी लेना बहुत जरूरी है, वरना सीट मिलना मुश्किल हो सकती है। अगर आप दोस्तों या फिर परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो फिर आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा के दौरान आपके पालतू जानवर को ज्यादा दिक्कत ना हो इसका ध्यान रखना भी बेहद अनिवार्य है। ज्यादा गर्मी की स्थिति में आप ट्रैवल करने से बच सकते हैं जरूरी हो तो ही पालतून जानवर को साथ ले जाएं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article