यात्रा

नेचर की गोद में सुकून! शहर की आपधापी से दूर निकल जाएं इन शांति भरे जंगलों की ओर, देखें खास जगहें

Peaceful Forest Destinations In India : आज शहरों की रफ्तार भरी जिंदगी में कुछ पल सुकून के बिता पाना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में यदि आप कुछ शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको शहरों से आगे निकल जंगलों की ओर बढ़ना चाहिए। जी हां आज हम इसके लिए कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन बताएंगे।

Image

Peaceful forest destinations

Peaceful Forest Destinations In India : महानगरों और शहरों की तनाव भरी लाइफ और काम की थकान हमें अक्सर परेशान कर देती है। जिससे निजात पाने के लिए आप कभी-कभी नेचर की ओर निहारते होंगे। जी हां यदि आप सुकून की तलाश में हैं, तो आपको प्रकृति की ओर लौटना चाहिए। जी हां आज हम आपको जंगल पर्यटन या फॉरेस्ट रिट्रीट्स के बारे में बताएंगे जिसका चलन आज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे लोग जो शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं, वे अब पहाड़ों और जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी शांत और खूबसूरत जगहें, जहां लोग तन और मन दोनों का सुकून पा रहे हैं।

वायनाड फॉरेस्ट, केरल

प्रकृति के बीच समय बिताना हो और दक्षिण भारत की बात न हो ये नहीं हो सकता है। केरल राज्य में मौजूद वायनाड फॉरेस्ट एक ऐसी जगह है, जो नेचर लवर्स को बेहद पसंद आती है। जो लोग “डिजिटल डिटॉक्स” करना चाहते है, वो यहाँ के जंगलों में बने ईको-रिसॉर्ट्स में कुछ समय बिता सकते हैं। इसमें न तो भीड़ होती है और न ही शहर का शोर। यहां आपको प्रकृति का कमाल नजारा देखने को मिलेगा।

रेन फॉरेस्ट, मेघालय

भारत के नॉर्थ ईस्ट की प्राकृतिक सुंदरता का बयान शब्दों में कर पाना काफी मुश्किल काम है। इसकी वास्तविक अनुभूति आप वहां जाकर ही कर सकते हैं। मेघालय के घने जंगल आजकल माइंड हीलिंग डेस्टिनेशन के रूप में जाने जा रहे हैं। यहां के झरने, गुफाएँ और गाँवों की शांत हवा आपको अपनी ओर खींचती हैं। महानगरों के शोर-गुल से परेशान कई लोग यहाँ सिर्फ "साइलेंस रिट्रीट" के लिए आते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

यदि आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं, लेकिन रुकने का पर्याप्त समय नहीं निकल रहा है। तो उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जरूर घूम आना चाहिए। यह सिर्फ टाइगर रिजर्व ही नहीं, बल्कि सुकून का ठिकाना भी है। यहाँ सुबह की ताजी हवा, पक्षियों की चहचहाहट और जंगल की हरियाली आपका तनाव पलभर में मिटा देती है। दिल्ली-एनसीआर के लोग कुछ घंटों के सफर में यहां पहुंच जाते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article