यात्रा

दिल चुरा लेगा तमिलनाडु का ये हिल स्टेशन, भीड़ से दूर, प्रकृति के पास बिताएं 2 पल

Offbeat Destinations Tamil Nadu: शोरगुल से दूर, प्राकृतिक सुंदरता और शांति के बीच अगर आप किसी ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आपकी अगली यात्रा भीड़-भाड़ से हटकर एक असली अनुभव बने इसके लिए आप वलपाराई का रुख कर सकते हैं। वलपाराई के बारे में हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है।

Image

Offbeat destinations Tamil Nadu (photo- canva)

Valparai Hill Station: तमिलनाडु राज्य का ऑफबीट हिल स्टेशन वलपाराई पर्यटकों के बीच धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है। भारत के कोने-कोने से पर्यटक अज्ञात और कम भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में इस खूबसूरत हिल स्टेशन का रुख कर रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस हिल स्टेशन की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें से लेकर घूमने की जगहें वलपाराई का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है जिसे जानने के बाद आप फटाफट से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

वलपाराई का प्रमुख आकर्षण: चाय और कॉफी के बागान, शोलायार डैम, बालाजी मंदिर, अलीयार डैम और मंकी फॉल यहां का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा यात्रा के दौरान आप हाथी, गौर, तेंदुए और अनेक दुर्लभ पक्षी प्रजातियों को करीब से देखने के लिए अनामलाई टाइगर रिजर्व का रुख कर सकते हैं।

घूमने का सबसे अच्छा समय: जून से अक्टूबर के बीच यहां घूमने का बेस्ट टाइम होता है। इस दौरान मौसम सुहावना और हरियाली अपने चरम पर होती है। हालांकि, मानसून के दौरान अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम अपडेट लेकर यात्रा का प्लान बनाएं।

कैसे पहुंचें वलपाराई: कोयंबटूर (लगभग 100 किमी) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है वहीं कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसके निकटतम एयरपोर्ट है। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि कोयंबटूर या पोल्लाची से टैक्सी या बस के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article