यात्रा

नवंबर के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, सर्दियों की शुरुआत से पहले इन 5 जगहों की जरूर करें सैर

November Trip Ideas: नवंबर यात्रा के लिए एक शानदार समय माना जाता है। नवंबर के महीने में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां 5 शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में डिटेल में बताया गया है जहां नवंबर के महीने में घूमने का अनुभव बेहद खास होता है।

Image

November Vacation Spots (photo: canva)

November Vacation Spots: नवंबर के महीने में ना गर्मी की तपिश होती है, ना ही ज्यादा सर्दी की ठिठुरन ऐसे में ये महीना घूमने-फिरने के लिए परफेक्ट होता है। ऐसे में अगर आप भी नवंबर को स्पेशल बनाने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो भारत की कुछ बेहतरीन जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। त्योहारों के बाद एक सुकून भरा माहौल इन 5 जगहों पर आपको देखने को मिल जाएगा।

गोवा: बीच डेस्टिनेशन गोवा का ट्रैवल सीजन नवंबर के महीने से ही शुरू होता है। बीच पार्टी, वाटर स्पोर्ट्स और फूड लवर्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां भी यहां नवंबर के महीने में शुरू हो चुकी होती हैं।

कुर्ग, कर्नाटक: नवंबर के महीने में कुर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है। कॉफी बागानों, झरनों और हरियाली को करीब से महसूस करने के लिए आप कुर्ग, कर्नाटक का रुख कर सकते हैं। एबी फॉल्स, राजा सीट, तालकावेरी यहां के प्रमुख आकर्षण है।

वलपाराई, तमिलनाडु: प्रकृति प्रेमियों के लिए नवंबर के महीने में वलपाराई हिल स्टेशन स्वर्ग बन जाता है। नवंबर के टाइम यहां कॉफी और चाय बागान देखते ही बनते हैं। अलीयार डैम, बालाजी मंदिर, शोलायार डैम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश: शांति और सुकून की तलाश में इस बार आप कसौली, हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान कर सकते हैं। नवंबर में यहां की वादियां हरियाली से लद जाती हैं। क्राइस्ट चर्च, गिल्बर्ट ट्रेल, मंडोथी पॉइंट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

उदयपुर, राजस्थान: झीलों का शहर उदयपुर नवंबर के महीने में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। इस टाइम मौसम ठंडा और सुहावना होता है। महलों और झीलों की छटा नवंबर के महीने में यहां देखते ही बनती है। सिटी पैलेस, फतेह सागर झील, सज्जनगढ़ किला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article