Night Treks In India: साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति से अनोखे जुड़ाव के लिए इस बार आप नाइट ट्रेकिंग (Night Trekking) करने का प्लान कर सकते हैं। नाइट ट्रेकिंग सिर्फ एडवेंचर नहीं बल्कि खुद से जुड़ाव का एक सुनहरा मौका होता है। रात के सन्नाटे में ट्रेकिंग करना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकता है। यहां डिटेल में भारत के 4 बेहतरीन नाइट ट्रेक के बारे में जानकारी दी गई है।
कलावंती दुर्ग ट्रेक, महाराष्ट्र: कलावंती दुर्ग ट्रेक किसी सपने के सच होने जैसा एहसास दिलाता है। चट्टानों पर चढ़ाई, घने जंगल, सितारों से सजा आसमान आपकी यात्रा को रोमांचक बना देते हैं। पनवेल के पास, महाराष्ट्र में ये स्थित है जहां रात 10 बजे से ट्रैकिंग की शुरुआत हो जाती है। कठिनाई स्तर के लिहाज से ये ट्रेक मध्यम से कठिन के बीच में आता है।
स्कंदगिरी ट्रेक, कर्नाटक: बेंगलुरु से करीब 70 किमी की दूरी पर स्कंदगिरी ट्रेक का आप रुख कर सकते हैं। मध्यरात्रि में ट्रेक शुरू होता है यात्रा के दौरान क्लाउड सी व्यू और शांत वातावरण इसकी खासियत है। हालांकि, यात्रा के लिए सरकारी परमिट जरूरी है।
ट्रेक टू ट्रिओंड हिल: हिमाचल प्रदेश में मैक्लोडगंज के पास ये स्थित है। देर शाम से शुरू होकर अगली सुबह तक ट्रेक चलता है। ये ट्रेक कठिनाई स्तर के लिहाज से आसान है जहां ट्रेकिंग के दौरान आप आसमान में चमकते सितारों का दीदार कर सकते हैं।
राजमाची नाइट ट्रेक, महाराष्ट्र: जंगल का सन्नाटा और टॉर्च की रोशनी में रास्ता ढूंढने का मजा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। रात 9-10 बजे से आप ट्रेकिंग की शुरुआत कर सकते हैं। फोर्ट एक्सप्लोर करना बेहद रोमांचकारी अनुभव होता है।
