यात्रा

मसूरी घूमने का है प्लान तो पहले करा लें रजिस्ट्रेशन, बिना पास नहीं मिलेगी एंट्री, जानें ट्रैवल के नए नियम

मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी नियम जान लेने चाहिए। जी हां लोकल प्रशासन ने अब मसूरी में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पर लगाम लगाई जा सके। आइए जानते हैं कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है नया नियम?

Image

Mussoorie travel rule (Photo - Canva)

मानसून का मौसम और मसूरी की वादियां भला किसका मन नहीं मोह लेती हैं। यही कारण है कि दिल्ली और आसपास के लोग वीकेंड पर मसूरी घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। कुछ हिल स्टेशन जैसे, नैनीताल, ऋषिकेश और शिमला, मनाली आदि पर गर्मियों और मानसून में लोगों की भारी भीड़ पहुंच जाती है। यही कारण है कि ये सभी जगहें वीकेंड पर पूरी तरह जाम के झाम से जूझने लगती हैं। ऐसे में प्रशासन को स्थिति संभालना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अब प्रशासन ने इसका एक पक्का इलाज निकाल लिया है। अब आपको मसूरी घूमने के लिए एक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मसूरी आने से पहले कैसे करें रजिस्ट्रेशन

मसूरी आने से पहले अब आपको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। जिसके लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको देहरादून जिले का लिंक देखने को मिलेगा। जिसे ओपन करने के बाद आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जिसमें आपको अपनी निजी जानकारी साझा करनी होगी। इसमें यात्रियों का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, यात्रा की तारीख, यात्रियों की कुल संख्या, गाड़ी का नंबर शामिल होगा। इस तरह रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको क्यूआर बेस्ड एक वैलिड पास दिया जाएगा।

क्यों जरूरी हुआ रजिस्ट्रेशन

पर्यटकों के लिए ये ट्रैवल रजिस्ट्रेशन प्रशासन को करना इसलिए जरूरी हुआ, क्योंकि मसूरी में आने वाले पर्यटकों के कारण कई किलोमीटर लंबे जाम लगने लगे। वहां एक दिल्ली के पर्यटक की जाम में फंसने के कारण इलाज न मिलने से मौत हो गई। इस तरह रजिस्ट्रेशन से पर्यटकों की संख्या का संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। 30-31 जुलाई को इन नियम का ट्रायल भी कर लिया गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article